पश्चिम चंपारण में ‘सरकारी पैसा आएगा’ कहकर लिए कागजात, खाते में रुपये आते ही निकासी
पश्चिम चंपारण के मैनाटांड में नौ ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य और एक अन्य पर सरकारी योजना के नाम पर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई।
HighLights
मैनाटांड में नौ ग्रामीणों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
सरकारी योजना के नाम पर कागजात लिए गए।
खातों में आई 21 हजार की राशि निकाली।
संवाद सूत्र, इनरवा (पश्चिम चंपारण)। मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र के मधुरी पंचायत अंतर्गत पकुहवा पूर्वी गांव के नौ लोगों ने बैंक खाते में योजना की राशि डलवाने एवं फिर उसे अन्य खाता में ट्रांसफर करने तथा नगदी निकासी कराकर ले लेने का आरोप लगाकर बीडीओ व पुरुषोत्तमपुर थाना शिकायत किया है।
आवेदन में पूर्वी पकुहवा निवासी सहेंद्र महतो ने बताया है कि बीते जुलाई माह में पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मधुरी निवासी पंचायत समिति सदस्य सतीश शाह उर्फ विपिन व शेख एमामुल गांव में आए।
भोले-भाले ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक का छाया प्रति ले लिया और बोला कि सबके खाता में सरकार द्वारा राशि भेजा जाएगा।
उक्त दोनों के झांसे में अंतिम देवी, सत्येंद्र महतो की पत्नी सिमिंतर देवी,सत्येंद्र महतो,भोला महतो,उपेंद्र महतो की पत्नी चिंता देवी,शोभा देवी,संध्या देवी,चंद्रावती देवी पूजा देवी राजकुमार महतो आदि ने अपना-अपना कागजात दे दिया। जिन लोगों से बैंक डिटेल और आधार कार्ड लिया था, सबों के खाते में बीते 31 जुलाई के आसपास 21-21 हजार रुपये आया।
इन लोगों को पता नहीं है कि यह राशि किसी मद की है। रुपये आने के बाद पंचायत समिति सदस्य सभी के घर पहुंचे पैसा की निकासी करा ली।आवेदन में बताया गया है कि सतीश शाह और शेख एमामुल ने मिलकर हम सभी के साथ धोखाधड़ी की है।
इधर बीडीओ दीपक राम ने बताया कि आवेदन मिला है। राशि किस मद की है, इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, पंचायत समिति सदस्य सतीश शाह उर्फ विपिन का कहना है कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया है। मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
