Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    West Champaran : घर से निकली और फिर नहीं लौटी... अगले दिन झाड़ियों में मिली लाश, पति था पंजाब में

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:46 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के मझौलिया में सोमवार से लापता एक महिला का शव मंगलवार को झाड़ी से बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है ...और पढ़ें

    मझौलिया में घटना  स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    मझौलिया में घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. मझौलिया में सोमवार से लापता महिला का शव बरामद।

    2. शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका जताई गई।

    3. पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी, साक्ष्य जुटाए।

    संवाद सूत्र, मझौलिया ( पश्चिम चंपारण)। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा–पिपरपाती मुख्य मार्ग के बरवा चौक से करीब 300 मीटर पूरब सड़क के किनारे झाड़ी में मंगलवार की दोपहर में रहस्यमय ढंग से घर से गायब महिला का शव मिला।

    मृतका की पहचान बरवा वार्ड संख्या-नौ निवासी ननकी साह की 35 वर्षीय पत्नी मायना देवी के रूप में की गई है। वह सोमवार की सुबह से घर से रहस्यमढंग से गायब थी। स्वजन नाते-रिश्तेदारों की यहां खोजबीन कर रहे थे।

    इस बीच, सड़क के किनारे झाड़ी से बदबू आने पर ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और अभी जांच कर रही थी। तब तक सदर एसडीपीओ अजित कुमार के साथ एफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य संकलित की

    । प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। कहीं अन्यत्र पीट पीटकर हत्या करने के बाद शव को विवाहिता के घर से करीब 50 गज की दूरी पर सरिसवा–पिपरपाती मुख्य मार्ग के किनारे झाड़ी में फेंका गया है।

    मृतका के पति ननकी साह पंजाब मजदूरी करने गया हैं। विवाहिता अपने दो पुत्र और एक पुत्री के साथ घर में रहती थी। मजदूरी कर बच्चों का लालन-पालन कर रही थी।

    मामले में एसडीपीओ ने बताया कि मृतका के शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    खबरें और भी