यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: दरवाजे पर बच्चे को दूध पिला रही मां की ठनका गिरने से मौत, बच्चा सुरक्षित
बेतिया में एक दर्दनाक घटना में बच्चे को दूध पिला रही मां की मौत हो गई। मां अपने घर के दरवाजे पर बच्चे को दूध पिला रही थी कि तभी अचानक तेज गरज के साथ ठ ...और पढ़ें

HighLights
- बेतिया में दर्दनाक घटना में महिला की ठनका गिरने से मौत
- मृतका के पास खड़ी सात वर्षीय बहन की बेटी झुलसी, हालत गंभीर
- सिकटा प्रखंड के कठिया-मठिया पंचायत की सेनवरिया गांव की घटना
संवाद सूत्र, बेतिया। सिकटा प्रखंड के कठियामठिया पंचायत के वार्ड नंबर चौदह सेनवरिया गांव में मंगलवार की सुबह 7:30 बजे ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी गोद में दूध पी रहा सात माह का बच्चा छिटकर दूर जा गिरा और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
वहीं, महिला के पास खड़ी सात वर्षीय बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। मृत महिला ममता देवी (22) शिकारपुर थाना के राजपुर मठिया बरई टोला के मंतोष साह की पत्नी थी। एक वर्ष पूर्व उसकी साथी हुई थी।
पति के पंजाब जाने के बाद वह मायके में सेनवरिया गांव निवासी भरत साह के घर रह रही थी। वहीं, जख्मी बच्ची सात वर्षीय मंदना कुमारी पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना के सहदेवा निवासी धर्मदेव साह की पुत्री है। वह अपनी दिव्यांग मां के साथ ननिहाल में रहती है।
गम्भीर रूप से जख्मी है बच्ची
जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार सिकटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जाने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया है। चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के दोनों पैर गम्भीर रूप से जख्मी हैं।
थानाध्यक्ष कफील अजहर ने दी मामले की जानकारी
कंगली थाना के थानाध्यक्ष कफील अजहर ने बताया कि महिला और घायल बच्ची सुबह दरवाजे पर बैठे थे, तभी गरज के साथ ठनका गिरा। मृतका की गोद में उसका सात माह का बच्चा था, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि उसके पास खड़ी सात वर्षीय बच्ची झुलस गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।
खबरें और भी
वार्ड सदस्य तुलसी पासवान ने बताया कि मृतका दो माह पूर्व अपने मायके में आई थी। उसका पति पंजाब कमाने चला गया है। वहीं, मृतका की बड़ी बहन घायल मंदना कुमारी की मां गीता देवी दोनों पैर से दिव्यांग है। वह भी कुछ महीने से अपनी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। मृतका की मां समेत उसके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।