Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थिति में मौत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:46 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के बगहा में एक युवक अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, जिसकी पहचान प्रकाश राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस ...और पढ़ें

    युवक का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। प्रतीकात्मक फोटो

    युवक का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बगहा के अमहट गांव में युवक का शव फंदे से मिला।

    2. मृतक प्रकाश राम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

    3. पुलिस और एफएसएल टीम कर रही है मामले की जांच।

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Youth Death: बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र के अमहट गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई।

    युवक का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अमहट निवासी स्व. पारस राम के पुत्र प्रकाश राम (40) के रूप में हुई है।

    घर में फंदे से मिला शव

    सुबह प्रकाश की मां मुस्मात उर्मिला देवी घर के अंदर गईं तो बेटे को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना नौरंगिया थाना पुलिस को दी।

    ससुराल से लौटा था युवक

    बताया गया कि प्रकाश राम रविवार को चंपापुर गनौली पंचायत के मलकौली स्थित अपने ससुराल गया था। पत्नी से मिलने के बाद वह शाम में अपने घर लौटा था। खाना खाने से पहले मां से किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।

    एफएसएल टीम ने की जांच

    सूचना मिलते ही नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में युवक की संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

    खबरें और भी