Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में शादी के चार महीने बाद ससुराल में फंदे से लटका मिला दुल्हन का शव

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:01 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के लौरिया में एक नवविवाहिता सकीना खातून ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ह ...और पढ़ें

    मृतका के घर में ताला बंद। सौ. ग्रामीण

    मृतका के घर में ताला बंद। सौ. ग्रामीण 

    HighLights

    1. लौरिया में नवविवाहिता सकीना खातून ने की आत्महत्या।

    2. पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है आत्महत्या का कारण।

    3. पुलिस ने सास, ननद व देयादीन को हिरासत में लिया।

    संवाद सूत्र, लौरिया (पश्चिम चंपारण) । शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से कटैया गांव में मातम पसरा है। गुरुवार देर शाम 21 वर्षीय सकीना खातून घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मायके पक्ष के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है।

    चार महीने पहले हुई थी शादी

    लौरिया प्रखंड की कटैया पंचायत के कटैया गांव वार्ड संख्या-छह निवासी फिरोज मियां की 21 वर्षीय पत्नी सकीना खातून ने गुरुवार देर शाम कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में हुई थी।

    दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा

    घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। बताया जाता है कि विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर घर में लगे बांस से लटक गई थी। परिजन उसे तुरंत नीचे उतार लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    पुलिस पहुंची, शव भेजा पोस्टमार्टम

    सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    सास, ननद और देयादीन से पूछताछ

    थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर शव जमीन पर पड़ा मिला। मामले की जांच के तहत मृतका की सास, ननद और देयादीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    मायके पक्ष के आवेदन का इंतजार

    मृतका का मायका बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के नैनहा नौका टोला गांव में है। अभी तक मायके वालों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पति दिल्ली में, गांव में कई तरह की चर्चाएं

    ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो महीने पहले मृतका का पति रोजी-रोटी के लिए दिल्ली चला गया था। गांव में पारिवारिक कलह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।