Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Champaran News: भालू ने धान काट रही महिला पर किया हमला, पति ने मचाया शोर तो छोड़ा; घायल अस्‍पताल में भर्ती

    By Prabhat MishraEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 05:02 PM (GMT+05:30)

    Bihar वीटीआर के गोवर्धना वन क्षेत्र से निकलकर शेरपुर सिरसिया सरेह में धान काट रहे मजदूरों पर शनिवार को भालू ने हमला कर दिया है। इस घटना में एक महिला ग ...और पढ़ें

    जख्मी महिला का इलाज करते चिकित्सक। जागरण
    जख्मी महिला का इलाज करते चिकित्सक। जागरण

    HighLights

    1. गौनाहा के शेरपुर सिरसिया सरेह की घटना
    2. प्राथमिक उपचार के बाद मह‍िला को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया

    संवाद सहयोगी, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। वीटीआर के गोवर्धना वन क्षेत्र से निकलकर शेरपुर सिरसिया सरेह में धान काट रहे मजदूरों पर शनिवार को भालू ने हमला कर दिया है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। लहूलुहान हालत में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

    बताया गया है कि शेरपुर सिरसिया निवासी लालचंद राम और उनकी पत्नी बिंदु देवी (60) गांव से आधा किलोमीटर उत्तर धान काट रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत में से भालू निकलकर बिंदु देवी पर हमला कर दिया। इसके बाद लालचन राम ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    हाथ-चेहरे पर आए गहरे जख्‍म 

    आसपास धान काट रहे लोग जब तक पहुंचते, भालू ने बिंदु देवी के हाथ औऱ चेहरे पर गहरा जख्म दे दिया था। ग्रामीण संतोष यादव और रोहित यादव ने बताया कि इन दिनों जंगली जानवरों की चहल कदमी बढ़ गई है। धान की कटनी चल रही है। इस पर वन विभाग को गश्ती बढ़ानी चाहिए।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि कुमार ने बताया कि महिला का हाथ पूरी तरह से भालू ने जख्मी कर दिया है। चेहरे पर भी प्रहार किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। रेंजर सुजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - CTET फेल भी क्यों हुए सफल; मन चाहा जिला क्यों नहीं मिला? BPSC ने दिए ऐसे ही कई सवालों के जवाब

    यह भी पढ़ें -  Bihar: चुनाव के दौरान ऐसा होता है...अखिलेश यादव के बयान पर अब RJD सांसद मनोज झा का जवाब