विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Compartment Exam 2025: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 17 जून तक, 300 रुपये फीस

Published: Thu, 12 Jun 2025 05:47 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Jun 2025 05:54 PM (GMT+05:30)

सीबीएसई (CBSE) कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 17 जून तक आवेदन स्वीकार कर रहा है। छात्र स्कूल के माध्यम से आवेदन ...और पढ़ें

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 17 जून तक
सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 17 जून तक

HighLights

  1. सीबीएसई कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 17 जून तक आवेदन
  2. 2024-25 सत्र के छात्र कर सकते हैं आवेदन
  3. 15 जुलाई से 10वीं और 12वीं की परीक्षा

संवाद सहयोगी, बेतिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को स्कूल के माध्यम से आवेदन करना होगा। सीबीएसई ने आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून तक निर्धारित की है।

इसके बाद दो दिन का समय विलंब शुल्क के साथ मिलेगा। हालांकि, सीबीएसई ने छात्रों को पहले ही प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कहा है। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम को बदलने के लिए छात्रों के पास यह अच्छा अवसर है।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए वही छात्र पात्र होंगे जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे और उनकी रिजल्ट कंपार्टमेंट आई है या जो प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए छात्रों को प्रति विषय 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं, 18 और 19 जून को 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से होगी। छात्र अधिकतम दो विषयों के अंक में सुधार के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। 12वीं के लिए 15 जुलाई को ही एक दिन परीक्षा होगी। सिर्फ एक विषय के लिए परीक्षा होगी।

बोर्ड ने कहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइम-टेबल जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, कंपार्टमेंट में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) स्कूलों को जमा करनी होगी।

सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि छात्र समय से अपनी आवेदन को स्कूल के माध्यम से पूर्ण करा दें। एक बार समय सीमा गुजरने के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।