विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में हत्या कर साढ़े पांच लाख लूटने का आरोप, शव रख चार घंटे सड़क जाम

By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
Published: Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM (IST)

बगहा में संजू उरांव की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने हत्या और साढ़े पांच ...और पढ़ें

25 अक्टूबर की शाम सड़क दुर्घटना में संजू उरांव की मौत होने की बात सामने आई थी।

25 अक्टूबर की शाम सड़क दुर्घटना में संजू उरांव की मौत होने की बात सामने आई थी।

HighLights

  1. संजू उरांव की मौत, परिजनों ने हत्या और साढ़े पांच लाख लूट का आरोप।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर चार घंटे तक सैनिक रोड जाम किया।

  3. पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Road Accident: चिउटाहां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर-सौराहा के समीप सैनिक रोड पर पोखरा के पास मारपीट में घायल गुदगुदी निवासी 45 वर्षीय संजू उरांव की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।

स्वजन ने हत्या कर करीब साढ़े पांच लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह नौ बजे सैनिक रोड पर शव रखकर जाम कर दिया।

चार घंटे तक सड़क जाम

करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और शीघ्र न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। संजू उरांव गुजरात में ठेकेदारी करते थे और गांव व आसपास के मजदूरों को काम के लिए गुजरात भेजते थे।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने घटना के बाद पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे रामनगर एसडीपीओ सतेन्द्र राम ने घटना की जानकारी ली और स्वजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पांच लोगों पर प्राथमिकी

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नए कानून के तहत पांच नामजद समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही की शिकायत की जांच कराई जाएगी और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

इलाज के दौरान संजू की मौत

मृतक की पत्नी तुरिया देवी ने आवेदन में बताया कि 25 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पति लक्ष्मीपुर-सौराहा सैनिक रोड पर पोखरा के पास मारपीट में घायल हो गए हैं।

वह घटनास्थल पर पहुंचीं और पति को इलाज के लिए हरनाटांड़ ले गईं। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर, बगहा और बेतिया के बाद पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रुपये लूटने का आरोप

पटना ले जाने के दौरान संजू उरांव ने पत्नी को बताया कि बलुआ से घर लौटते समय लक्ष्मीपुर-सौराहा सैनिक रोड पर पोखरा के आगे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पत्नी के आवेदन के अनुसार, विंध्याचल राम, जगलाल राम, बिंदु देवी, कुश्मी देवी और शारदा महतो समेत तीन-चार अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और रुपये लूट लिए।

साले को भी पीटने का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संजू के साले कृष्णा उरांव ने मारपीट और लूटपाट का विरोध किया तो पीछे से सिर पर लाठी से वार कर उसे घायल कर दिया गया। डर के कारण कृष्णा समीप के ढोलबजवा गांव की ओर भाग गया।

इसके बाद संजू को अकेला पाकर आरोपितों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और उनके पास रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

इलाज के दौरान संजू उरांव की मौत हो गई। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब चार घंटे में सड़क जाम समाप्त हुआ। पुलिस मामले में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।