Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News : मौत से पहले सोशल मीडिया पर लाइव, आर्केस्ट्रा डांसर के डेरे में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

    By Anil Kumar Thakur Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:23 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के लौरिया में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रदीप यादव ने मरने से पहले एक वीडियो में आर्केस्ट्रा डांसर सुहाना कुमारी औ ...और पढ़ें

    पश्चिम चंपारण के लौरिया घटना की सूचना पर जुटी भीड़।जागरण

    पश्चिम चंपारण के लौरिया घटना की सूचना पर जुटी भीड़।जागरण

    HighLights

    1. युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या।

    2. मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप।

    3. आर्केस्ट्रा डांसर व परिवार पर शोषण का आरोप।

    संवाद सूत्र, लौरिया (पश्चिम चंपारण) । प्रखंड के व्यासपुर चौक में एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

    मृतक ने मरने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी और उसके परिजनों पर शोषण का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा वार्ड संख्या आठ निवासी स्व. प्रभु यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव के रूप में की गई है।

    जानकारी के अनुसार, व्यासपुर पकड़िया टोला निवासी राजू साह द्वारा संचालित एक आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकियां व्यासपुर चौक निवासी साहेब मियां के घर में रहती थीं। इन्हीं में से एक नर्तकी सुहाना कुमारी के साथ प्रदीप यादव का प्रेम संबंध था।

    बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पूर्व दोनों ने विवाह भी कर लिया था, लेकिन हाल के दिनों में उनके संबंधों में तनाव चल रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे प्रदीप घर से व्यासपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसने सुहाना के डेरे पर पहुंचकर एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया।

    वीडियो में उसने सुहाना कुमारी, उसकी बहन मिनाज, मां ब्यूटी बेगम और पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह एक घंटे के अंदर आत्महत्या कर लेगा।

    बताया जाता है कि जब प्रदीप डेरे पर पहुंचा, उस समय सुहाना किसी कार्यक्रम में गई हुई थी। रात में लौटने के बाद वह उसी घर में सो गई। गुरुवार की सुबह उसी कमरे में सुहाना के दुपट्टे से प्रदीप का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

    पुलिस ने सुहाना कुमारी और उसकी बहन मिनाज को पूछताछ के लिए थाना लाया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।

    घटना की सूचना मिलने पर मृतक की मां कमलावती कुंअर और बहन ज्ञानती कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    खबरें और भी