विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्लास में हंसने पर टीचर ने 10वीं के छात्र की कर दी जमकर पिटाई, BEO से शिकायत

Published: Fri, 30 May 2025 03:26 PM (IST)

मैनाटांड़ के रमपुरवा गांव के एक स्कूल में शिक्षक प्रवीण सिंह पर दसवीं के छात्र गंगोली कुमार को बेरहमी से ...और पढ़ें

क्साल में दसवीं के छात्र को शिक्षक ने पीटा। (जागरण)
क्साल में दसवीं के छात्र को शिक्षक ने पीटा। (जागरण)

HighLights

  1. शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप
  2. छात्रों ने बीईओ को दी शिकायत
  3. मामले की जांच जारी

संवाद सूत्र, इनरवा। मैनाटांड़ प्रखंड के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय रमपुरवा में गुरुवार को दसवीं के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है।

छात्र ने प्लस टू के शिक्षक प्रवीण सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र रमपुरवा गांव निवासी गंगोली कुमार दसवीं का छात्र है।

इस मामले में छात्र गंगोली कुमार, धोनी कुमार, रमन कुमार, ओम बाबू कुमार, अमित कुमार एवं रोशन कुमार ने प्रभारी बीईओ नीरज कुमार को लिखित आवेदन दिया है।

छात्रों ने कहा कि इतनी बेरहमी से पिटाई की गई है कि उसके सिर एवं पीठ में तेज दर्द है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिप्रकाश पांडेय ने बताया कि छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान में है। इसकी जांच हो रही है।

वहीं, शिक्षक प्रवीण सिंह का कहना है कि वे तीसरी घंटी में वर्ग कक्ष (क्लास) में गए थे। करीब 20 मिनट बाद तीनों छात्र कक्षा में प्रवेश किए। उनसे विलंब से आने का कारण पूछने के बाद डांट-फटकार रहा था तो वर्ग कक्ष में पहले से बैठा छात्र गंगोली कुमार हंसने लगा।

उससे जब हंसने का कारण पूछा तो वह मुझ से उलझ गया। उसके बाद मैंने उसकी छड़ी से पिटाई की। वहीं,  प्रभारी बीईओ नीरज कुमार ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने की शिकायत मिली है। जांच कर यथोचित कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।