Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में ईंट लादकर लौट रहा ट्रैक्टर बना काल, मोड़ पर पलटने से चालक की दबकर मौत

    By Pankaj Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 06 May 2026 03:08 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे चालक बृजेश कुमार की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र,  मैनाटांड़ (पश्चिम चंपारण) । बेतिया- मैनाटांड़ मुख्य सड़क में  मंगलवार की देर शाम नौ बजे के आसपास पुरुषोत्तमपुर थाना के समीप तीखा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से करीब छह फीट नीचे खेत में पलट गया ।

    ट्रैक्टर को अनियंत्रित होता देख चालक इनरवा थाना क्षेत्र के खमिहा गांव निवासी बुझावन राम का पुत्र वृजेश कुमार(30 वर्ष) कूदकर जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक्टर से दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।

    पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि चालक को मैनाटांड़ सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर का पहिया चालक के सिर पर चढ़ गया था। ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाया गया है ।

    बताया जाता है कि इनरवा थाना अंतर्गत खमिहा निवासी वृजेश कुमार खमिया गांव निवासी राकेश मिश्र की चिमनी से  ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली लेकर बेतिया गया था। शाम हो जाने के कारण घर पहुंचने की जल्दीबाजी में तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चला रहा था।

    खबरें और भी

    पुरुषोत्तमपुर बाजार से आगे मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था । उधर, वृजेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके  परिजनों में चित्कार मच गया। मृतक की पत्नी गीता देवी,पिता बुझावन राम, माता शांति देवी, भाई शिवश्रय राम ,राजेश्वर राम, चाचा सुजावन राम,चंद्रावन राम, भूटांडी राम,बेटी मनीषा कुमारी,अनीशा कुमारी,बेटा पिंटू कुमार सहित अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

    क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद को लेकर मारपीट में चार घायल

    पंचायत सूत्र, भंगहा । इनरवा थाना क्षेत्र के शाहपुर परसौनी गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिला शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, जालम मियां (13) और नुरुलैन अंसारी (14) के बीच खेल के दौरान कहासुनी हुई। इसको लेकर स्वजन में मारपीट हो गई।

    मारपीट में जालम मियां, उनकी मां खुशुमा खातून (50) और आलम मियां घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से नुरुलैन अंसारी को चोट आई। सभी का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज हुआ, वहीं जालम मियां की हालत गंभीर होने पर उसे बेतिया रेफर किया गया।