Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Champaran: गंडक में नहाने गए पांच दोस्तों में दो सगे भाई डूबे, शेष अन्य की हालत भी अच्छी नहीं

    By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 11 Jul 2025 04:16 PM (IST)

    बगहा के रतनमाला में दर्दनाक घटना हुई है। यहां के गंडक नदी में स्नान करने गए पांच दोस्तों में दो सगे भाई डूब गए। एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के प्रयास से ...और पढ़ें

    गंडक में बच्चों के डूबने के बाद विलाप करते स्वजन। जागरण
    गंडक में बच्चों के डूबने के बाद विलाप करते स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. रतनमाला के पास गंडक नदी में हादसा
    2. एक साथ आधा दर्जन बच्चे गए थे नदी में नहाने
    3. पानी में डूब रहे बच्चों को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
    4. अनुमंडलीय अस्पताल में लाने के दौरान दो की मौत, एक का चल रहा इलाज

    संवाद सहयोगी, बगहा(पश्चिम चंपारण)। नगर के रत्नमाला स्थित गंडक नदी में शुक्रवार की दोपहर दो बजे स्नान करने गए पांच बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। जिन्हें देखआस-पास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दो बच्चे डूब गए और तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतक दोनों सहोदर भाई है।

    राजद नेता मो. कौनैन आलम व परेवज आलम ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर आधा दर्जन उम्र बच्चे जिनकी उम्र करीब करीब 10 से 12 वर्ष के बीच थी। एक साथ गंडक नदी में नहाने गये थे। जहां सभी एक साथ डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से तीन को बचाया गया। जबकि तीन बच्चों को लेकर लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। जहां उपस्थित चिकित्सक एसपी अग्रवाल ने जांच के बाद दो बच्चों को मृत घोषित किया। मृतकों में रतनमाला निवासी मो असरफ के 12 वर्षीय पुत्र मो. अरसद व 11 वर्षीय मो. अफसर के रूप में हुई है।

    डा.एसपी अग्रवाल ने बताया की तीन बच्चों को अस्पताल लाया गया था। उसमें दो की मृत्यु हो चुकी थी। स्वजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ लेते चले गये। तीसरा बच्चा एहसान अली पिता असगर अली उम्र आठ वर्ष का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। उधर घटना के बाद मृत दोनों भाई के घर स्वजन सहित आस-पास के लोगों का रो -रो कर बुरा हाल है।