पश्चिम चंपारण में आवारा कुत्ते ने बाइक पर मारा झपट्टा, पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत
पश्चिम चंपारण में नरकटियागंज-व्यासपुर मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक पर आवारा कुत्ते ने झपट्टा मारा, जिससे पीछे बैठी महिला निक्की देवी सिर के बल गि ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
आवारा कुत्ते के झपट्टे से महिला की मौत।
बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट।
नरकटियागंज-व्यासपुर मार्ग पर हुआ हादसा।
संवाद सूत्र, लौरिया (पश्चिम चंपारण) । पश्चिम चंपारण जिले में एक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। नरकटियागंज-व्यासपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक पर अचानक आवारा कुत्ते ने झपट्टा मार दिया, जिससे पीछे बैठी महिला असंतुलित होकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।
हादसा इतना भयावह था कि महिला के नाक और मुंह से खून निकलने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। अपने भाई का हाल जानने के लिए निकली थी।
बता दें कि नरकटियागंज-व्यासपुर मुख्य मार्ग में गबनाहा गांव में सोमवार की सुबह बाइक से जा रहे दंपती पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते से बचने के फिराक में पति का बाइक से संतुलन बिगड़ा और पीछे बैठी पत्नी उछलकर करीब तीन फीट दूर जाकर गिरी।
जिससे उसके सिर पर गहरा चोट लगा और उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मरजदवा निवासी धर्मेश श्रीवास्तव पत्नी 40 वर्षीय निक्की देवी के रुप में हुई है। दोनों लाकड़ सिसई गांव में गए थे। वहां से बाइक से नरकटियागंज जा रहे थे।
इसी दौरान गबनाहा गांव में मुख्य सड़क के किनारे खड़ा आवारा कुत्ता अचानक झपट्टा मार दिया। हालांकि बाइक से महिला के गिरने के बाद कुत्ता वहां से भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाइक चालक मृतका का पति महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचा। जहां चिकित्सक डॉ. डी.पी. सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी
बताया गया कि मृतका का मायका लाकड़ सिसई पंचायत के सिसई गांव में है। मृतका के भाई की सड़क दुर्घटना में हाथ टूट गई है। उनको देखने के लिए दंपती आए थे।
मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री हैं।मामले में लौरिया के थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में महिला की मौत की सूचना मिली है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्वजन शव को लेकर घर चले गए।