विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. संजीव अग्रवाल लगातार पांचवीं बार मध्यप्रदेश PHDCCI के चेयर, पुनर्नियुक्ति से उद्योग और प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:53 PM (IST)

डॉ. संजीव अग्रवाल को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के मध्यप्रदेश चैप्टर का चेयर लगातार पांचवें कार्यकाल के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डॉ. संजीव अग्रवाल PHDCCI MP चेयर पुनः नियुक्त।

  2. लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए मिली जिम्मेदारी।

  3. सशक्त उद्योग, समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का लक्ष्य।

डिजिटल डेस्‍क, भोपाल। सेज ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन डॉ. संजीव अग्रवाल को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के मध्यप्रदेश चैप्टर का चेयर लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए फिर नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर उद्योग जगत और विभिन्न संगठनों से बधाइयां मिल रही हैं।

डॉ. अग्रवाल का नाम प्रदेश में उद्यमशीलता, संस्थान-निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने और रोजगार सृजन में उनके योगदान को प्रदेश और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उल्लेखनीय माना जाता है। चैंबर के नेतृत्व में उन्होंने उद्योग और शासन के बीच संवाद का सेतु बनने का काम किया।

पुनर्नियुक्ति पर डॉ. अग्रवाल ने पीएचडीसीसीआई की राष्ट्रीय इकाई और सभी सदस्यों का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि उद्योग, प्रदेश और राष्ट्र की सेवा का अवसर फिर देने के लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने इसे सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी बताया।

डॉ. अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश पीएचडीसीसीआई राज्य और केंद्र सरकार, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के साथ निकट समन्वय में काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि चैंबर का लक्ष्य सशक्त उद्योग और समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण है, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" के सपने को साकार करने में प्रदेश की भागीदारी और मजबूत हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।