विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलपीजी इस्तेमाल को और सुविधाजनक बना रहे हैं इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:11 PM (IST)

इंडियन ऑयल ने इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू एलपीजी सिलेंडर पेश किए हैं, जो आधुनिक जीवनशैली के लिए सुविधा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में रोजमर्रा की जिंदगी तेजी से बदल रही है। खरीदारी और भुगतान से लेकर खान-पान और आवागमन तक, सुविधा अब उपभोक्ताओं के रोजमर्रा के अनुभव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। क्विक कॉमर्स के बढ़ते चलन ने इस बदलाव को और गति दी है, लोग अब आवश्यक उत्पादों की उपलब्धता अपनी जरूरत के अनुसार चाहते हैं।

दशकों से इंडियन ऑयल भारत का ऊर्जा स्तंभ रहा है और देश की बदलती जरूरतों के साथ लगातार विकसित होता रहा है। इण्डेन, इंडियनऑयल का भरोसेमंद एलपीजी ब्रांड, अब आधुनिक रसोईघरों की बदलती जरूरतों के अनुरूप एलपीजी के फॉर्मेट और उसकी डिलीवरी, दोनों को नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू के साथ उपभोक्ताओं को मिल रही है एलपीजी की आसान उपलब्धता, जो उनकी आधुनिक जीवनशैली और बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं।

इनकी उपलब्धता को और भी आसान बनाते हुए, इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू दोनों को बिना किसी पते के प्रमाण के प्राप्त किया जा सकता है। यह ख़ासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो अपनी एलपीजी आवश्यकताओं को पूरा करने का एक अधिक सुलभ और आसान तरीका तलाश रहे हैं।

इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now: आधुनिक एलपीजी अनुभव

चाहे आप पारंपरिक स्टील सिलेंडर के प्रीमियम विकल्प की तलाश में हों या एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा चाहते हों, इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 10 किलोग्राम का यह कम्पोजिट एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर कई स्मार्ट खूबियों से लैस है।

इसकी मुख्य विशेषताएं हैं

  • आधुनिक और आकर्षक लुक, जो आपके किचन को एक स्टाइलिश अंदाज देता है।
  • सामान्य स्टील सिलेंडर की तुलना में 50% हल्का, इसे आसानी से उठाने और संभालने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
  • स्मार्ट पैनल: इस पैनल के माध्यम से गैस का स्तर तुरंत देखा जा सकता है। अब गैस कितनी बची है, इसका अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं।

इण्डेन छोटू: कॉम्पैक्ट और सुविधाजनक

इण्डेन छोटू, 5 किलोग्राम का एटीएल सिलेंडर है, एलपीजी के उपयोग में अधिक सुविधा और अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की आजादी प्रदान करता है। इसका कॉम्पैक्ट फॉर्मेट विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए उपयुक्त है, जिन्हें कम मात्रा में एलपीजी की आवश्यकता होती है।

इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं

  • कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल, जिससे इसे प्रयोग करने, उठाने और रखने में आसानी होती है।
  • 5 किलोग्राम का फॉर्मेट, जो कम एलपीजी खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

पारंपरिक डिलीवरी से एक्सप्रेस डिलीवरी तक

इंडियनऑयल ने इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी की शुरुआत की है, जो एलपीजी को क्विक कॉमर्स के नए दौर में ले जा रही है। अब लंबे इंतजार की जरूरत नहीं । जब भी जरूरत हो, एलपीजी की एक्सप्रेस डिलीवरी है।

उपभोक्ता इन उत्पादों की बुकिंग निम्न माध्यमों से कर सकते हैं।

  • इंडियनऑयल ONE App
  • इंडियनऑयल Customer Portal: cx.indianoil.in
  • व्हाट्सएप: 7588888824

इण्डेन वितरक

इससे बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक का अनुभव अधिक सहज और सुविधाजनक बनता है और एलपीजी को आज की तेज रफ्तार जीवनशैली के और करीब लाता है।
दशकों से इंडियनऑयल भारत की प्रगति को ऊर्जा प्रदान करता आ रहा है। इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू के लिए एक्सप्रेस डिलीवरी की शुरुआत के साथ, इंडियनऑयल देश को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही, यह सुनिश्चित कर रहा है कि आपका किचन भी आज की तेज रफ्तार जिंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।