विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में सांसद अनुराग शर्मा की पहल, 78 बच्चों की मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी से बुंदेलखंड में लौटी मुस्कान

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:12 PM (IST)

सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर झांसी में आयोजित 9 दिवसीय निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी कैंप में 78 बच्चों को नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी कैंप।

  2. झांसी में 78 बच्चों की सफल क्लेफ्ट सर्जरी हुई।

  3. ऑपरेशन स्माइल और वीरांगना फाउंडेशन ने किया आयोजन।

डिजिटल टीम, झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्र के क्लेफ्ट लिप और तालु (कटे होंठ व तालु) की समस्या से पीड़ित बच्चों के जीवन में एक नया सवेरा आया है। झांसी-ललितपुर के सांसद और बैद्यनाथ समूह के जेएमडी (JMD) अनुराग शर्मा की विशेष पहल पर आयोजित 9-दिवसीय निःशुल्क सर्जिकल कैंप का 6 सितंबर को झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सफल समापन हुआ। इस सेवा शिविर में 78 जरूरतमंद बच्चों की सफल सर्जरी कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई।

इस भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत 'वीरांगना फाउंडेशन' और अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था 'ऑपरेशन स्माइल' के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों के लिए यात्रा, स्थानीय परिवहन, रहने, भोजन, सर्जरी और दवाओं की पूरी व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई थी।

आर्थिक तंगी से कोई बच्चा इलाज से वंचित न रहे: सांसद अनुराग शर्मा

झांसी-ललितपुर से सांसद एवं बैद्यनाथ के JMD अनुराग शर्मा ने इस पुनीत कार्य में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कटे होंठ और तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों का समय पर इलाज बेहद जरूरी है, लेकिन भारी खर्च के कारण गरीब परिवार इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा और पवित्र लक्ष्य इन मासूम बच्चों के चेहरों पर मुस्कान वापस लाना है। हमारा यह निरंतर प्रयास है कि आर्थिक कठिनाई के कारण बुंदेलखंड का कोई भी बच्चा आवश्यक चिकित्सा से वंचित न रहे। 'ऑपरेशन स्माइल' ने बुंदेलखंड के बच्चों के जीवन को संवारने का सराहनीय कार्य किया है। ऐसे जन-सेवा के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा के नेतृत्व में बैद्यनाथ समूह द्वारा आमजन के लिए नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

9 देशों के विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवाएं

अमेरिका आधारित अंतरराष्ट्रीय चैरिटी संस्था 'ऑपरेशन स्माइल' के माध्यम से आयोजित इस कैंप में वैश्विक स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। 

  • अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: यूके, अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, मेक्सिको, फिलीपींस और भारत समेत 9 देशों के डॉक्टरों, सर्जनों और स्वयंसेवकों ने इस अभियान में भाग लिया।
  • व्यापक पहुंच: इस शिविर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लगभग 17 जिलों से मरीज अपनी जांच और इलाज कराने पहुंचे थे।
  • समग्र देखभाल: शिविर में केवल सर्जरी ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण सुधार के लिए स्पीच थेरेपी (वाक चिकित्सा) और ऑर्थोडॉन्टिक सहायता भी प्रदान की गई।

फरवरी 2024 की सफलता के बाद दूसरा बड़ा आयोजन: पूनम शर्मा

वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने बताया कि यह इस सेवा अभियान का दूसरा सफल चरण है। इससे पूर्व फरवरी 2024 में आयोजित शिविर में 220 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें 16 देशों के 32 डॉक्टरों की टीम ने 113 मरीजों की सफल सर्जरी की थी। पिछले शिविर की अपार सफलता और क्षेत्र में मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए इस बार भी इस अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया।

आगामी 3 वर्षों में 500 बच्चों की सर्जरी का लक्ष्य

ऑपरेशन स्माइल (एशिया) के एसोसिएट वीपी अभिषेक सेनगुप्ता ने बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य आने वाले तीन वर्षों में पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के 500 बच्चों की क्लेफ्ट सुधारात्मक सर्जरी को सफलता से पूरा करना है, ताकि कोई भी बच्चा इस समस्या के साथ जीने को मजबूर न रहे।