पेज्ली ने 25 साल की विरासत के साथ लखनऊ में खोला नया बुटीक, पारंपरिक वस्त्रों का अनूठा संगम
ब्रांड 'पेज़्ली' ने अपनी 25 वर्षों की डिज़ाइन यात्रा का जश्न मनाते हुए लखनऊ में अपना नया फ्लैगशिप बुटीक खोला ...और पढ़ें

HighLights
पेज़्ली ने 25 साल बाद लखनऊ में नया फ्लैगशिप बुटीक खोला।
खादी बोर्ड परिसर में हुआ उद्घाटन, पारंपरिक वस्त्रों का संगम।
कस्टम डिज़ाइनिंग, पर्सनल स्टाइलिंग और हस्तशिल्प की विशेष सुविधा।
डिजिटल टीम, लखनऊ। भारतीय पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प और आधुनिक डिज़ाइन के संगम के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ब्रांड ‘पेज्ली’ (Paisley) ने अपनी 25 वर्षों की स्वर्णिम डिज़ाइन यात्रा के उपलक्ष्य में लखनऊ में अपने नए फ्लैगशिप बुटीक का शुभारंभ किया है।
इस नए स्टोर का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान हुआ। खादी बोर्ड के जॉइंट सीईओ सिद्धार्थ यादव एवं डिप्टी सीईओ एमके दिवाकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बुटीक का फीता काटा।
परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम
डालीबाग के 8 तिलक मार्ग, बटलर रोड स्थित उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रथम तल पर खुले इस बुटीक में देशभर की समृद्ध वस्त्र कला का संकलन किया गया है। यहाँ ग्राहकों के लिए प्रामाणिक लखनवी चिकनकारी के अलावा इकत, अजरक, सिल्क, कलमकारी, हैंडलूम और हैंड वोवन फैब्रिक की एक से बढ़कर एक आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।
कस्टम डिजाइनिंग और पर्सनल स्टाइलिंग की सुविधा
पेज्ली का यह नया फ्लैगशिप बुटीक केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह फैशन प्रेमियों के लिए एक विशेष डिज़ाइन स्पेस के रूप में काम करेगा। स्टोर में ग्राहकों की व्यक्तिगत शैली और पसंद को ध्यान में रखते हुए।
- कस्टम स्टिचिंग (दर्जी सेवा)
- विशेष डिज़ाइनिंग एवं फिटिंग
- पर्सनलाइज्ड कस्टमाइजेशन की विशेष सुविधा दी जा रही है।
कंपनी के अनुसार, 25 वर्षों के इस सफर में पेज़्ली ने हमेशा भारतीय हस्तशिल्प और स्वदेशी कारीगरी को बढ़ावा दिया है। लखनऊ का यह नया बुटीक भारतीय विरासत, आधुनिक फैशन और व्यक्तिगत शैली का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा, जो राजधानी के फैशन प्रेमियों को खूब भाएगा।
