पावरग्रिड की 37वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, 99.81% ट्रांसमिशन उपलब्धता के साथ पावरग्रिड ने दर्ज की उत्कृष्ट प्रगति
पावरग्रिड की 37वीं वार्षिक आम बैठक वर्चुअल माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएमडी वम्सी राम मोहन बुर्रा ने ...और पढ़ें

HighLights
37वीं वार्षिक आम बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई।
पावरग्रिड ने 99.81% ट्रांसमिशन उपलब्धता दर्ज की।
विशाल ट्रांसमिशन नेटवर्क और वित्तीय प्रगति प्रस्तुत की।
प्रमुख उपलब्धियां और भावी योजनाएं
वित्तीय एवं परिचालन प्रगति: एजीएम के दौरान प्रबंधन द्वारा कंपनी की प्रमुख वित्तीय उपलब्धियों, प्रचालन संबंधी सफलताओं, तकनीकी नवाचारों और भावी विकास योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
विशाल ट्रांसमिशन नेटवर्क: 31 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, पावरग्रिड 292 सब-स्टेशनों, 1,86,889 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों और 6,37,016 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता का सफल संचालन कर रहा है।
उच्चतम सिस्टम उपलब्धता: स्वचालन, नवीनतम उपकरणों और डिजिटल समाधानों के उन्नत उपयोग से पावरग्रिड ने 99.81% की औसतन ट्रांसमिशन प्रणाली उपलब्धता बनाए रखने में सफलता हासिल की है।
