सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Co-Branded Credit Card: सामान्य कार्ड के मुकाबले क्या-क्या मिलते हैं बेनिफिट्स; जानिए सबकुछ

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 08:30 PM (IST)

    अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। आपको अकसर विभिन्न बैंकों और कंपनियों को एक साथ अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च करते दे ...और पढ़ें

    को-ब्रांडेड कार्ड को विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग होते हैं।
    को-ब्रांडेड कार्ड को विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग होते हैं।

    HighLights

    1. यह एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जो बैंक और किसी कंपनी के साथ साझेदारी में होते हैं।
    2. ये कार्ड नियमित क्रेडिट कार्ड की सभी सुविधाएं और क्वालिटी प्रदान करते हैं।
    3. यह कार्ड अपने ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट, बोनस और रिवॉर्ड पॉइंट देते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आजकल विभिन्न ब्रांड और बैंक एक साथ कोलैब (Collab) कर ग्राहकों को लुभाने के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की पेशकश करते हैं। ऐसे में क्रेडिट कार्ड यूजर्स कभी कभी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इतने सारे क्रेडिट कार्ड में से बेहतर कौन सा है।

    आज हम आपको इन्हीं ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर ये किस टाइप के क्रेडिट कार्ड होते हैं, सामान्य क्रेडिट कार्ड से ये कितने अलग होते हैं और को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे होते हैं। चलिए एक-एक कर हर सवाल का जवाब जानते हैं।

    क्या होता है को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड?

    जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जो बैंक और किसी कंपनी, संगठन या ब्रांड के साथ साझेदारी में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है।

    ये भी पढ़ें: Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते समय ऐसे बचाएं पैसे, कटौती किए बिना कर सकते हैं बचत

    जैसे अमेजन-पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (Amazon Pay ICICI Bank), आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड (IRCTC SBI Card), फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Flipkart Axis Bank), इत्यादि।

    ये सभी को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड हैं, जहां अमेजन, आईआरसीटीसी और फ्लिपकार्ट कंपनी है और इनके साथ विभिन्न बैंकों ने पार्टनरशिप कर कार्ड इश्यू किया है। इसके अलावा विभिन्न एयरलाइन भी बैंकों के साथ पार्टनशिप कर क्रेडिट कार्ड इश्यू करते हैं।

    सामान्य कार्ड से कितना है अलग?

    आपको बता दें कि ये कार्ड नियमित क्रेडिट कार्ड की सभी सुविधाएं और क्वालिटी प्रदान करते हैं। आप जो काम सामन्य कार्ड से करते हैं वहीं काम आप को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड से भी कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    हालांकि जिस कंपनी ने बैंक के साथ पार्टनरशिप में वो कार्ड लॉन्च किया है वो कंपनी आपको उस क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट और वाउचर देती है जो आपको सामान्य क्रेडिट कार्ड पर नहीं मिलता।

    क्या होते हैं को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के फायदे?

    डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस

    को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का फायदा यह होता है कि यह कार्ड अपने ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट, बोनस और रिवॉर्ड पॉइंट देते हैं जो सामान्य क्रेडिट कार्ड यूजर्स को नहीं मिलते।

    इस तरह के कार्ड ग्राहकों को कंपनी का वाफादार बनाती है और ग्राहकों को लंबे समय तक कंपनी और बैंक के साथ जोड़े रखती हैं।

    ये भी पढ़ें: Credit Card का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, आपका खर्च बढ़ाकर कमाती हैं क्रेडिट कार्ड कंपनियां

    कस्टमाइजेशन

    को-ब्रांडेड कार्ड को विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग होते हैं। मान लीजिए अगर आप वाहन चलाते हैं तो ऐसे में अगर आपके पास इंडियन ऑयल और किसी बैंक के साथ पार्टनशिप वाला क्रेडिट कार्ड है तो आपको हर बार तेल भरवाने पर कैशबैक, डिस्काउंट या कूपन मिलता है जो आपके बड़े काम का होता है।

    उदाहरण के लिए वर्तमान में इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड। ऐसे ही अगर आप ट्रेन से ज्यादा सफर करते हैं और आप आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड अधिक उपयोगी होता है। कस्टमाइजेशन से ग्राहकों को अधिक लाभ मिलता है।