सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Loan के जरिए कितना बचा सकते हैं टैक्स, कैसे लें Income Tax में छूट का फायदा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 10:30 PM (IST)

    Home Loan के जरिए आसानी से आप अपने टैक्स के बोझ को कम कर सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 24 के तहत सरकार की ओर से होम लोन के लिए एक वित्त वर्ष में अदा की ...और पढ़ें

    होम लोन के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने इमकम टैक्स के बोझ को भी कम कर सकता है।
    होम लोन के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने इमकम टैक्स के बोझ को भी कम कर सकता है।

    HighLights

    1. इनकम टैक्स की धारा 24 में होम लोन पर दो लाख की छूट मिलती है।
    2. इसमें मूलधन वापसी पर भी 1.5 लाख रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकार की ओर से घर खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए सरकार इनकम टैक्स में कई प्रकार की कर छूट लोगों को देती है, जिससे लोगों की घर खरीदने की लागत कम हो। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने इमकम टैक्स के बोझ को भी कम कर सकता है।

    ये भी पढ़ें-  RBI के Frictionless credit इनिशिएटिव से किसानों को हो रहा जबरदस्त फायदा, लोन राशि में हो रही बचत

    होम लोन ब्याज पर छूट

    इनकम टैक्स की धारा 24 के तहत सरकार की ओर से होम लोन के लिए एक वित्त वर्ष में अदा की गई ब्याज पर दो लाख रुपये तक की छूट दी जाती है। इससे आपको टैक्स का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

    मूलधन वापसी पर छूट

    अगर आपने होम लोन लिया तो मूलधन बैंक को वापस करने पर भी टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह आप इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की छूट ले सकते हैं। हालांकि, इसकी शर्त यह है कि घर को कब्जा मिलने के साल के अंदर नहीं बेचा जाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो पहले ली गई छूट को भी आपकी इनकम में जोड़ दिया जाएगा और आपको अधिक टैक्स भरना होगा।

    ये भी पढ़ें- Biofuel Alliance से भारत समेत G20 देशों के लिए पैदा होंगे 500 अरब डॉलर के अवसर: रिपोर्ट

    घर के पंजीकरण और स्टांप शुल्क पर लें छूट

    अगर आपने इस वर्ष घर खरीदा है तो इसके लिए चुकाए गए पंजीकरण और स्टांप शुल्क पर भी इनकम टैक्स में छूट का दावा कर सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये की छूट प्राप्त की जा सकती है।

    खबरें और भी

    ज्वॉइंट होम लोन छूट

    अगर दो या उससे अधिक लोगों ने मिलकर घर लिया है तो हर व्यक्ति होम लोन की ब्याज की दो लाख रुपये और मूलधन वापसी पर 1.5 लाख रुपये की छूट प्राप्त कर सकता है।