सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Loan के ब्‍याज का पूरा पैसा होगा वापस, बस सही तरीके से करना होगा SIP

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 09:27 AM (IST)

    Interest Free Home Loan होम लोन लेकर आप अपना घर का सपना को साकार कर सकते हैं लेकिन इस पर आपको भारी भरकम ब्याज का भुगतान करना होता है। ऐसे में अगर आप ...और पढ़ें

    Home Loan के साथ करें SIP, फिर ब्याज जितना पैसा आएगा वापस
    Home Loan के साथ करें SIP, फिर ब्याज जितना पैसा आएगा वापस

    HighLights

    1. अपना घर खरीदने में Home Loan काफी मदद करता है।
    2. होम लोन पर भारी ब्याज का भुगतान करना होता है।
    3. फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए लोन के साथ निवेश भी करना चाहिए।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Home Loan EMI: घर खरीदने के सपने को साकार करने के लिए होम लोन (Home Loan) काफी मददगार साबित होता है। लेकिन, होम लोन लेने पर भारी भरकम ब्याज का भुगतान करना होता है। ऐसे में कोशिश तो यह रहती है कि हम उस बैंक या वित्तीय संस्थान से लोन लें जहां कम से कम ब्याज का भुगतान करना पड़े।

    अगर आपको कोई ऐसा तरीका बताएं जिसमें आप होम लोन के इंटरेस्ट के बराबर पैसे वापस पा सकते हैं तो आपको यकीन नहीं होगा। जबकि, यह सच हैं कि आप आसानी से एक तरीके के माध्यम से ब्याज के बराबर का पैसा वापस पा सकते हैं। अब कौन-सा तरीका अपनाएं? इसका जवाब म्युचुअल फंड एसआईपी (Systematic Investment Portfolio) है।

    सही तरीके से करें SIP

    अगर आप सही तरीके से निवेश करते हैं तो आपको लाभ होना पक्का है। होम लोन के ब्याज के बराबर पैसा आसानी से वापस पाने के लिए आपको सही तरीके के साथ एसआईपी करनी होगी।

    SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप अपने होम लोन के ब्याज को काफी हद तक कम कर सकते हैं। SIP एक ऐसी निवेश योजना है जिसमें आप नियमित रूप से छोटी-छोटी राशियाँ निवेश करते हैं। यह तरीका आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकता है, जो आपके होम लोन के ब्याज के बोझ को हल्का करने में मददगार साबित हो सकता है।

    अमन गुप्ता, डायरेक्टर, आर पी ऐस ग्रुप

    आसान भाषा में समझें कि अगर किसी व्यक्ति ने 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लिया है। इस होम लोन पर 9 फीसदी के हिसाब से ब्याज देना पड़ा रहा है को हर महीने करीब 45,000 रुपये के ईएमआई (EMI) का भुगतान करना होगा। अब लोन के खत्म होते तक में आपने करीब 58 लाख रुपये का ब्याज ही दे दिया है यानि कि आपने मूल राशि और ब्याज मिलाकर कुल 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    खबरें और भी

    अब ऐसे में अगर होम लोन के साथ आपने एसआईपी भी किया होता तो यह आपके ब्याज को कवर कर देता। अब अगर आपने होम लोन के ब्याज का 10 फीसदी के बराबर ही एसआईपी किया होता यानी एसआईपी में 4,500 रुपये का निवेश किया होता। यह एसआईपी 20 साल भी चलता और सालाना 14 से 15 फीसदी का औसतन रिटर्न मिलता तो 20 साल में ही लगभग 65 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। 65 लाख रुपये के फंड तैयार करने के लिए आपने 20 साल में करीब 12 लाख रुपये का निवेश किया होता और बाकी 53 लाख रुपये आपके ब्याज की कमाई होती।

    इस तरह निवेश से आपको होम लोन का ब्याज जितनी राशि वापस हो जाती जिससे आपको ज्यादा फायदा होता। इस तरह निवेश करके ज्यादा लाभ पाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, निवेश के लिए Gold, ETF या गोल्ड बॉन्ड में से कौन-सा है बेहतर विकल्प