यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Loan Interest Rate Hike: SBI के ग्राहकों पर बढ़ा EMI का बोझ, बैंक ने MCLR में किया इजाफा
SBI Hike MCLR स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से MCLR को बढ़ा दिया गया है। इसके बाद एक साल का एमसीएलआर बढ़कर 8.55 प्रतिशत हो गया है। वहीं दो साल का एमसीएलआ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) की ओर से मर्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स यानी एमसीएलआर (MCLR) में पांच आधार अंक की बढ़ोतरी सभी अवधि के एमसीएलआर में की गई है। एसबीआई के इस कदम से लोन लेने वाले लोगों की ईएमआई में बढ़ोतरी होगी। बता दें, 100 आधार अंक का मतलब एक प्रतिशत होता है।
कब होंगी नई ब्याज दरें लागू?
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, नई एमसीएलआर रेट 15 जुलाई से लागू हो जाएंगी। ऐसे में उन सभी लोगों की ईएमआई में इजाफा हो जाएगा, जिनका लोन एमसीएलआर से जुड़ा हुआ है। वहीं, जिनका लोन किसी अन्य बेंचमार्क से जुड़ा हुआ है उनकी ईएमआई में कोई इजाफा नहीं होगा।
.jpg)
MCLR की नई दरें
नई दरों के लागू होने के बाद एक साल के एमसीएलआर की रेट बढ़कर 8.55 प्रतिशत हो गई है, जो कि पहले 8.50 प्रतिशत हो गई है। ज्यादातर लोन एक साल के MCLR से लिंक्ड होते हैं।
ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने का एमसीएलआर 5 आधार अंक बढ़कर 8.00 प्रतिशत और 8.15 प्रतिशत हो गया है। वहीं, छह महीने का एमसीएलआर 5 आधार अंक बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गया है।
दो साल के एमसीएलआर की दर 5 आधार बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। वहीं, तीन साल का एमसीएलआर बढ़कर 8.75 प्रतिशत हो गया है।
.jpg)
क्या होता है MCLR?
एमसीएलआर को मर्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स कहा जाता है। यह वह दर होती है, जिसकी मदद से कोई भी बैंक ग्राहकों को लिए जाने वाले होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन के साथ अन्य प्रकार के लोन की ब्याज दर निर्धारित करते हैं।
