सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Senior Citizen Loan: 60 साल की उम्र के बाद भी आसानी से मिल जाएगा लोन, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 12:40 PM (GMT+05:30)

    बहुत से लोगों को लगता है कि बुजुर्ग नागरिकों को बैंक कर्ज नहीं देते क्योंकि उनके पास आमदनी का कोई ठोस जरिया नहीं होता और अधिक उम्र वाली समस्या भी होती ...और पढ़ें

    बैंक अक्सर रिटायर और उम्रदराज नागरिकों को कर्ज देने से हिचकते करते हैं।
    बैंक अक्सर रिटायर और उम्रदराज नागरिकों को कर्ज देने से हिचकते करते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बैंक अमूमन सीनियर सिटिजन को होम लोन देने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि उम्रदराज नागरिकों के पास रिटायरमेंट के बाद आमदनी का कोई ठोस जरिया नहीं होता। साथ ही, उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं और अचानक किसी अप्रिय घटना की सूरत में उनका कर्ज फंस सकता है।

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि बैंक हमेशा रिटायर और उम्रदराज नागरिकों को कर्ज देने से परहेज करते हैं। अगर सीनियर सिटिजन कुछ चीजों का ध्यान रखें, तो उन्हें भी लोन मिल सकता है।

    जोखिम कम करने पर दें ध्यान

    अगर आप ज्वाइंट लोन लेते हैं, तो इससे बैंक का जोखिम कम हो जाता है। ऐसे में लोन अप्रूव होने की गुंजाइश बढ़ जाती है। अगर आपके बेटे की अच्छी सैलरी है, तो आप उसे को-एप्लीकेंट बना सकते हैं।

    सिक्‍योर्ड लोन जल्दी होगा अप्रूव

    आप प्रॉपर्टी, गोल्ड, FD, स्टॉक या फिर म्यूचुअल फंड जैसी एसेट्स पर कर्ज ले सकते हैं। एसेट के बदले लिया जाना वाला कर्ज सिक्योर्ड होता है। इसमें बैंकों के पास यह गुंजाइश होती है कि किसी गड़बड़ी की स्थिति में बैंक एसेट को बेचकर अपने कर्ज की भरपाई कर लें।

    ऐसे में लोन आसानी से मंजूर कर देते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहेगा, तो चीजें और आसान हो जाएंगी।

    कम रखें लोन की अवधि

    कर्ज लेते वक्त सीनियर सिटिजन के साथ सबसे बड़ी समस्या उम्र की होती है। बैंकों को लगता है कि किसी अनहोनी की स्थिति में उनका कर्ज फंस जाएगा। ऐसे में जहां तक हो सके, आप कर्ज चुकाने की अवधि को कम से कम रखें। ज्यादा डाउनपेमेंट करना भी एक विकल्प हो सकता है।

    खबरें और भी

    बैंकों की शर्त होती है कि 75 साल से पहले उनका लोन पूरा हो जाए। मतलब कि अगर आप 70 साल की उम्र में कर्ज लेते हैं, तो आपके पास उसे चुकाने के लिए सिर्फ 5 साल का समय होगा। ऐसे में EMI का बोझ अधिक हो सकता है।

    NBFC से भी सकते हैं कर्ज

    अगर सीनियर सिटिजन होने के नाते आपको बैंक से कर्ज मिलने में मसला हो रहा, तो आप NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज) के पास भी जा सकता हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है और उम्र भी ज्यादा है, तब भी NBFC लोन दे देती हैं। हालांकि, ये बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज लेती हैं।

    यह भी पढ़ें : Credit Score Benefit : क्रेडिट स्कोर अच्छा रखिए, रिटायरमेंट के बाद भी आएगा काम