सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Home Loan का जल्द भुगतान करना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स, जल्द चुका सकेंगे पूरा कर्ज

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sat, 25 Mar 2023 07:30 PM (IST)

Home Loan पिछले कुछ महीनों में होम लोन की किस्त में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में आपको होम ...और पढ़ें

Tips for faster home loan repayment key notes
Tips for faster home loan repayment key notes

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। होम लोन की किस्त पर किसी व्यक्ति की मासिक आय का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है। पिछले दिनों बैंकों की ओर से लोन पर ब्याज दर बढ़ने के कारण इसके बोझ में इजाफा हुआ है। इस कारण हर व्यक्ति चाहता है कि जल्द से जल्द होम लोन को समाप्त किया जाए, जिससे मासिक किस्त से छुटकारा मिल सके।

हम होम लोन को चुकाने तीन प्रभावी तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने होम लोन को चुका सकते हैं।

प्री-पेमेंट का लें सहारा

किसी भी लोन को जल्द से जल्द भुगतान करने का सबसे अच्छा तरीका प्री-पेमेंट करना माना जाता है। आपको होम लोन को समाप्त करने के लिए साल मे कम से कम एक बार प्री-पेमेंट करना चाहिए। यह आपके लोन राशि का कम से कम 10 प्रतिशत होना चाहिए। इससे आपकी लोन की मूल राशि कम हो जाती है और कम ब्याज लगता है। इस तरह आप अपना लोन जल्द पूरा कर सकते हैं।

ईएमआई को बढ़ाएं

समय के साथ-साथ आपकी आय में इजाफा होता है। इस वजह आपको साल बीतने के साथ-साथ अपने बैंक से बातचीत करके ईएमआई में इजाफा करते रहना चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि आपका लोन समय से पहले चुक जाएगा।

कम अवधि का लोन लें 

किसी भी व्यक्ति को होम लोन की अवधि जितनी कम हो उतनी कम रखनी चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि आपको कम ब्याज का भुगतान करना होगा, क्योंकि लोन जितने अधिक समय के लिए होता है उस पर ब्याज भी उतना ही अधिक भरना पड़ता है, लेकिन आपको यहां इस बात का ध्यान रखना है कि आपको उतना ही लोन लेना है, जिसका आप समय से पहले भुगतान कर सकें।