सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका में तीन दिन का 'इंडिया एक्सपो'

By Shashi Bhushan KumarEdited By:
Updated: Sat, 12 Sep 2015 12:15 AM (IST)

श्रीलंका में 'इंडिया एक्स्पो' प्रदर्शनी आज से शुरू होने जा रही है। इस प्रदर्शनी में करीब 50 से अधिक भारतीय कंपनियां विभिन्न किस्म के उत्पादों और सेवाओ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलंबो। श्रीलंका में 'इंडिया एक्स्पो' प्रदर्शनी आज से शुरू होने जा रही है। इस प्रदर्शनी में करीब 50 से अधिक भारतीय कंपनियां विभिन्न किस्म के उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रही हैं ताकि देश में कारोबार की संभावना तलाशी जा सके और इसका विस्तार किया जा सके।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ (एफआईईओ) द्वारा आयोजित तीन दिन की प्रदर्शनी में 50 से अधिक भारतीय कंपनियां परिधान एवं कपड़े से लेकर उपभोकता अप्लायंसेज, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स, एफएमसीजी एवं फार्मा आदि उत्पादों की प्रदर्शनी कर रही हैं। श्रीलंका में इंडिया एक्स्पो के विस्तार और सहयोग की कोशिश की पहल में भारत देश के विभिन्न हिस्सों की कंपनियों को पेश करेगी जो यहां मौके की तलाशेंगे।

एफआईईओ के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा 'श्रीलंका हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार रहा है और इसके साथ हमारा अच्छा व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध रहा है। हम इस प्रदर्शनी में उल्लेखनीय उत्पाद पेश करना चाहते हैं और हमें स्थानीय उद्योगों के साथ सफल संपर्क बनने की उम्मीद है।'

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें