सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top Stocks: 50 रु से कम में मिल रहे इन 5 बड़ी कंपनियों के शेयर, मजबूत फंडामेंटल के साथ रिजल्ट भी रहे हैं शानदार

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 07:58 PM (IST)

    शेयर बाजार में हजारों कंपनियां लिस्टेड हैं। लेकिन इन कंपनियों में कुछ चुनिंदा स्टॉक्स निकाला आसान नहीं। खासकर ऐसे स्टॉक्स जिनकी कीमत 50 रुपये से कम ( ...और पढ़ें

    50 रुपये से कम में मिल रहे ये 5 धांसू शेयर, फंडामेंटल देख आप भी चौंक जाएंगे?
    50 रुपये से कम में मिल रहे ये 5 धांसू शेयर, फंडामेंटल देख आप भी चौंक जाएंगे?

    नई दिल्ली। बिना स्ट्रैटिजी के निवेश करना नुकसान का सौदा हो सकता है। इसलिए स्ट्रांग फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश करना चाहिए। भले ही कुछ समय से स्ट्रांग फंडामेंटल वाली कंपनियों ने निगेटिव रिटर्न दिया हो। लेकिन लॉन्ग टर्म के हिसाब से फायदे का सौदा हो सकता है। आइए 50 रुपये से कम वाले ( Shares under 50 Rupees) उन 5 स्टॉक्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने हाल ही के वर्षों में निगेटिव रिटर्न दिया हो लेकिन कंपनी के फंडामेंटल बहुत ही स्ट्रांग रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

    50 रुपये से नीचे के 5 धांसू शेयर

    1. एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज (HMA Agro Inds)
    2. पीसी ज्वेलर (PC Jeweller)
    3. सैगिलिटी इंडिया (Sagility India)
    4. द्वारिकेश शुगर (Dwarikesh Sugar)
    5. ट्राइडेंट (Trident)

    HMA Agro Inds

    एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज  के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं। भले ही कंपनी के शेयरों ने निगेटिव परफॉर्म किया है लेकिन कंपनी लगातार ग्रो कर रही है। इसका फंडा मेंटल मजबूत है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.35 करोड़ रहा है। साल दर साल इसके तिमाही नतीजे में 1242.39 फीसदी का उछाल देखा गया है। इसका मार्केट कैप 1559.46 करोड़ का है। इस समय इसका शेयर 31.2 रुपये में है।

    PC Jeweller

    पीसी ज्वैलर के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं। इसका मार्केट कैप 9058 करोड़ रुपये है। इसका पीई रेशियो 15.68 है। इसने हालिया तिमाही में 94.78 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा बनाया था। साल दर साल इसके तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं। साल दर साल इसकी तिमाही प्रॉफिट ग्रोथ 177.92 फीसदी रही है। इसका फंडामेंटल मजबूत दिख रहा है। इस समय इसके शेयर 13.8 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

    Sagility India

    सैगिलिटी इंडिया का मार्केट कैप 2046.80 करोड़ रुपये का है। इसका PE रेशियो 37.95 का है। हालिया तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 182.57 करोड़ रहा था। साल दर साल तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 127.62 फीसदी के हिसाब से बढ़ा है। इस समय इसके शेयर 43.7 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    Trident

    ट्राइडेंट का मार्केट कैप 15660.21 करोड़ रुपये है। इसका इसका हालिया नेट प्रॉफिट 133.42 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल इसका तिमाही मुनाफा 135.40 फीसदी बढ़ा है। इस समय इसके शेयर 30.7 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

    Dwarikesh Sugar

    द्वारिकेश शुगर का मार्केट कैप 920.96 करोड़ रुपये का है। इसका हालिया तिमाही मुनाफा 46.33 करोड़ रुपये था। साल दर साल इसका हालिया तिमाही मुनाफा 102.40 फीसदी के हिसाब से बढ़ रहा है। इस समय इसके शेयर 49.6 रुपये है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां बताए गए 50 रुपये के कम स्टॉक्स की हम खरीद की सलाह नहीं दे रहे हैं। यह खबर सिर्फ सूचना देने के उद्देश्य से लिखी गई है।  यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)