सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, जल्द हो सकता है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 20 Jul 2023 06:30 PM (IST)

7th Pay Commission DA Hike Latest Update Government May Hike DA In This Month अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं ...और पढ़ें

7th Pay Commission DA Hike Latest Update Government May Hike DA In This Month
7th Pay Commission DA Hike Latest Update Government May Hike DA In This Month

HighLights

  1. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाया है।
  2. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में दूसरी बढ़ोतरी का एलान हो सकता है।
  3. डीए में दूसरी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो जाएगा।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बहुत जल्द एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यह खुशखबरी महंगाई भत्ता बढ़ने के रूप में मिल सकती है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाया है। बहुत से राज्य में कर्मचारियों को अब केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को इसी महीने से मिलेगा डीए हाइक

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बढ़ाया गया भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ मिलने जा रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को 6 महीने की अवधि का एरियर भी दिया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह खबर एक शुभ संकेत हो सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दूसरा महंगाई भत्ता कब बढ़ेगा?

इस साल मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान हुआ था।केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक बड़ी राहत मिलते हुए कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ोतरी का एलान हुआ था।

  • केंद्र सरकार ने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत किया था।
  • कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से लागू की गई।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि सरकार इस बढ़ोतरी के लिए 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

वहीं अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दूसरी बढ़ोतरी का एलान जुलाई में कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इस तरह की अभी कोई आधिकारिक जानकारियां नहीं दी गई हैं। जुलाई में महंगाई भत्ते में दूसरी बढ़ोतरी होती है तो यह 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा।