8th Pay Commission News: फिटमेंट फैक्टर 3.88 हुआ, तो लेवल 1 से 18 तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी; कैलकुलेशन से समझिए
8th Pay Commission News: आठवें वेतन आयोग की बैठकों में कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को ज्यादा से ज्यादा रखने की मांग रखी है। आइए जानते हैं कि 3. ...और पढ़ें
-1777635312350_m.webp)
फिटमेंट फैक्टर 3.88 हुआ, तो लेवल 1 से 18 तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी
HighLights
कर्मचारी संगठनों ने 3.88 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी।
लेवल 1 से 18 तक की सैलरी वृद्धि का विस्तृत कैलकुलेशन।
आयोग की बैठकें देहरादून, दिल्ली में हुईं, आगे भी जारी।
नई दिल्ली। 8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग अपना काम जोरो से कर रहा है। इस समय आयोग मीटिंग पर मीटिंग कर रहा है। अब तक आयोग अलग-अलग शहरों में दो मीटिंग कर चुका है। पहली मीटिंग देहरादून में हुई और दूसरी दिल्ली में। इन मीटिंग में कर्मचारी संगठन के अधिकारी शामिल होते हैं। और आयोग के समक्ष अपनी मांगे रखते हैं। इन सबके बीच अब तक हुई दो मीटिंग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर जो मांग की गई है उसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि इसे 3.5 से ऊपर रखा जाए।
कर्मचारी संगठन ने आठवें वेतन आयोग (8th CPC) 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। इसके अलावा कुछ जगह 3.88 की भी चर्चा है। आज हम आपको 3.88 के हिसाब से कैलकुलेशन करके समझाएंगे कि आखिर इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल से लेकर लेवल 18 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ सकती है। आइए कैलकुलेशन के जरिए इसे समझने की कोशिश करते हैं।
अगर 3.88 हुआ फिटमेंट फैक्टर तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
| ग्रेड | वर्तमान बेसिक पे (₹) | फिटमेंट फैक्टर = 3.88 ((₹) | कितनी बढ़ेगी सैलरी (₹) | नया बेसिक पे (₹) |
| लेवल 1 | 18,000 | 69,840 | 51,840 | 69,840 |
| लेवल 2 | 19,900 | 77,212 | 57,312 | 77,212 |
| लेवल 3 | 21,700 | 84,196 | 62,496 | 84,196 |
| लेवल 4 | 25,500 | 98,940 | 73,440 | 98,940 |
| लेवल 5 | 29,200 | 113,296 | 84,096 | 113,296 |
| लेवल 6 | 35,400 | 137,352 | 101,952 | 137,352 |
| लेवल 7 | 44,900 | 174,212 | 129,312 | 174,212 |
| लेवल 8 | 47,600 | 184,688 | 137,088 | 184,688 |
| लेवल 9 | 53,100 | 206,028 | 152,928 | 206,028 |
| लेवल 10 | 56,100 | 217,668 | 161,568 | 217,668 |
| लेवल 11 | 67,700 | 262,676 | 194,976 | 262,676 |
| लेवल 12 | 78,800 | 305,744 | 226,944 | 305,744 |
| लेवल 13 | 118,500 | 459,780 | 341,280 | 459,780 |
| लेवल 13 | 131,100 | 508,668 | 377,568 | 508,668 |
| लेवल 14 | 144,200 | 559,496 | 415,296 | 559,496 |
| लेवल 15 | 182,200 | 706,936 | 524,736 | 706,936 |
| लेवल 16 | 205,400 | 796,952 | 591,552 | 796,952 |
| लेवल 17 | 225,000 | 873,000 | 648,000 | 873,000 |
| लेवल 18 | 250,000 | 970,000 | 720,000 | 970,000 |
कहां होगी 8th Pay Commission की अगली मीटिंग?
8वें वेतन आयोग के तहत चर्चाओं का पहला दौर अब समाप्त हो गया। इसमें पहली बैठक देहरादून तो दूसरी दिल्ली में हुई। अब 8th Pay Commission आउटरीच के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है।
8वें वेतन आयोग ने 18-19 मई को हैदराबाद, 1 जून से 4 जून तक श्रीनगर और 8 जून, 2026 को लद्दाख के दौरे निर्धारित किए हैं। इसके तहत, हितधारकों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने ज्ञापन प्रस्तुत करें और बैठकों का अनुरोध करें।