सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: OPS बहाली पर अड़ा संगठन, दिल्ली में करेगा बड़ी बैठक; इन मुद्दों पर होगी बात

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:07 PM (IST)

    आठवें वेतन आयोग की दूसरे दौर की बैठकें 7 अगस्त से दिल्ली में शुरू होंगी, जबकि पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर मांग तेज हो गई है। ऑल इंडिया ए ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग की दूसरी बैठकें 7 अगस्त से दिल्ली में।

    2. पुरानी पेंशन बहाली पर 6 सितंबर को दिल्ली में महासम्मेलन।

    3. AINPSEF करेगा कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों पर प्रभावी रणनीति।

    नई दिल्ली। हाल ही में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने दूसरे दौर की बैठकों का प्लान जारी किया था। जिसमें दूसरे राउंड की पहली बैठक 7 अगस्त को दिल्ली में होनी है। वहीं ऐसे में एक बार फिर ओपीएस की बहाली को लेकर मांग तेज हो गई है। लेकिन 3 नवंबर 2025 को जारी सरकारी गजट में ओपीएस को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया।

    ऐसे में कई लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स के मन में यही चिंता है कि क्या सरकार ओपीएस की बहाली (OPS) नहीं करेगी? कर्मचारियों और पेंशनर्स की इसी मांग को उठाने के लिए, आयोग की चेन्नई (Pay Commission meet in Chennai) में बैठक से ठीक एक दिन पहले एक बड़े सम्मेलन का आयोजन होने वाला है, जिसमें देशभर के तमाम कर्मचारी और पेंशनर्स एकजुट होंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस बैठक का आयोजन कहां होगा और कौन इसे लीड करेगा।

    कब होने वाली है आयोग की अगली बैठक?

    हाल ही में पे कमीशन (8th Pay Commission Dashboard) की ओर से बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसमें बताया गया था कि 7 अगस्त से आयोग दूसरे दौर की बैठकें शुरू करेगा और पहली बैठक 7 अगस्त को दिल्ली में होगी। वहीं जिन संगठनों या हितधारकों को आयोग से मिलना है उन्हें 31 जुलाई 2026 तक रजिस्टर करना होगा।

    OPS पर महासम्मेलन कब?

    ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉयीज़ फेडरेशन (AINPSEF) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलान किया गया कि 6 सितंबर को ओपीएस की बहाली को लेकर दिल्ली में महासम्मेलन होगा।

    AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि-

    ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉयीज़ फेडरेशन (AINPSEF) की सामान्य सभा की बैठक में देश भर के समस्त प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों एवं विचारों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है, कि दिनांक 06 सितंबर, 2026 (रविवार) को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश भर से कर्मचारी संगठनों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। महासम्मेलन का उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली तथा 8वें वेतन आयोग के संदर्भ में कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की प्रमुख मांगों पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श करते हुए एक प्रभावी एवं साढ़ा रणनीति निर्धारित करना है।

     

     


    डॉ मंजीत सिंह पटेल ने जागरण बिजनेस से बातचीत में आगे बताया कि ये महासम्मेलन दिल्ली में जंतर-मंतर पर आयोजित हो सकता है। वहीं उन्होंने आगे कि कहा अगर सरकार ओपीएस बहाली के मुद्दे को गंभीरता ने नहीं लेगी तो फिर ओपीएस को लेकर हल्लाबोल किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कहां तक पहुंचा आयोग का काम?

    मालूम हो कि आयोग पहले चरण की बैठक 10 जुलाई को कोलकाता में खत्म कर चुका है। और दूसरा दौर 7 अगस्त से शुरू होगा, जहां 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में बैठक होगी और 7-8 सितंबर को चेन्नई में आयोग की बड़ी बैठक होगी।

    ये भी पढ़ें: Health Insurance FAQs: क्लेम रिजेक्ट होने का डर खत्म! लाखों के नुकसान से बचने के लिए पॉलिसी लेते समय जरूर जान लें ये बातें