सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

L&T Group के अध्यक्ष पद से A M Naik ने दिया इस्तीफा, कंपनी में 60 साल से जुड़े थे

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Sat, 30 Sep 2023 08:32 PM (IST)

सबसे बड़ी निजी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप के अध्यक्ष ए एम नाइक ने आज इस्तीफा दे ...और पढ़ें

81 साल के नाइक अब कर्मचारी ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे।
81 साल के नाइक अब कर्मचारी ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे।

पीटीआई, नई दिल्ली: इंजीनियरिंग और निर्माण की सबसे बड़ी निजी कंपनियों में से एक लार्सन एंड टुब्रो (L&T) समूह के अध्यक्ष ए एम नाइक (A M Naik) ने आज अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ए एम नाइक ने आज 23 अरब अमेरिकी डॉलर के समूह की बागडोर एस एन सुब्रमण्यन को सौंपा।

अब एम्प्लॉय ट्रस्ट के चेयरमैन होंगे नाइक

81 साल के नाइक अब कर्मचारी ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे। एक बयान के मुताबिक, नाइक कई परोपकारी पहलों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो वह पिछले कुछ वर्षों से कर रहे हैं।

इंडिया पोस्ट ने जारी किया डाक टिकट

इस्तीफे के इस अवसर पर इंडिया पोस्ट ने नाइक पर एक डाक टिकट का अनावरण किया। नाइक का ध्यान अपनी परोपकारी पहलों पर होगा, जिसमें नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल है जो वंचितों की शिक्षा और कौशल-निर्माण पर केंद्रित है, और निराली मेमोरियल मेडिकल ट्रस्ट रियायती लागत पर सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा की सुविधा के लिए समर्पित है।

1965 से जुड़े थे नाइक

आपको बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो से ए एम नाइक वर्ष 1965 से जुड़े थे। 1965 में नाइक एक जूनियर इंजीनियर के रूप में कंपनी में शामिल हुए और इसके ग्रुप चेयरमैन बने। बयान में कहा गया है कि लगभग तीन दशकों में नेतृत्व की भूमिकाओं में नाइक ने कंपनी को उसके वर्तमान आकार और कद तक बढ़ने में मदद की है।

एलएंडटी में छह दशकों तक काम करने वाले नाइक को 1999 में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और 2003 में अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

लार्सन एंड टुब्रो को जानिए

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह कंपनी भारत के निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे सम्मानित कंपनियों में से एक है।

कंपनी के आधिकारी वेबसाइट के मुताबिक 80 से अधिक वर्षों के मजबूत, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और विश्व स्तरीय गुणवत्ता की निरंतर खोज के साथ, एलएंडटी के पास प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, निर्माण और विनिर्माण में बेजोड़ क्षमताएं हैं, और यह व्यवसाय की सभी प्रमुख लाइनों में नेतृत्व बनाए रखता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।