सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar correction online : अब घर बैठे अपडेट कर पाएंगे आधार, पर कैसे, क्या होगा फायदा और मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 02:52 PM (GMT+05:30)

    Aadhar update online यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) क्यूआर कोड आधारित ऐप लॉन्च करने जा रहा है। जिससे आप घर बैठे अपना आधार अपडेट कर पाए ...और पढ़ें

    UIDAI का क्यूआर कोड बेस्ड ऐप नवंबर तक लॉन्च हो सकता है।
    UIDAI का क्यूआर कोड बेस्ड ऐप नवंबर तक लॉन्च हो सकता है।

    नई दिल्ली| Aadhar  update online : अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर गलत छपा है और अभी तक आप अपडेट नहीं कर पाएं हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) क्यूआर कोड आधारित ऐप लॉन्च करने जा रहा है। जिससे आप घर बैठे अपना आधार अपडेट कर पाएंगे। ऐप के जरिए आप बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग) के अलावा नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। यह जानकारी सरकारी डेटाबेस जैसे पैन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और PDS से सत्यापित हो सकेगी। 

    क्या नाम, कब लॉन्च होगा?

    फिलहाल, UIDAI के नए क्यूआर कोड बेस्ड ऐप का नाम अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। अभी इसे टेस्टिंग फेज में लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि इसे नवंबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    यह भी पढ़ें- किसने BSE के ₹570 करोड़ के शेयर खरीदकर स्टॉक मार्केट में मचा दी हलचल? 8 जुलाई को हुआ था सौदा

    क्या होगा फायदा?

    ऐप में QR कोड के जरिए आधार की जानकारी शेयर करने की सुविधा होगी। ऐप के जरिए यूजर होटल चेक-इन के दौरान अपनी मर्जी से पूरी या आंशिक जानकारी (मास्क्ड आधार) भी शेयर सक सकेंगे। यह सुविधा डेटा गोपनीयता बढ़ाएगी और धोखाधड़ी रोकेगी।

    क्या काम करेगा ऐप?

    नया ऐप आधार कार्ड अपडेशन को आसान और तेज बनाएगा। खासकर गरीब और कमजोर वर्गों के लिए, जिन्हें आधार अपडेट करने में दिक्कत होती या फिर वो आधार कार्ड केंद्र तक नहीं जा सकते। QR कोड से डेटा सुरक्षित रहेगा और यूजर को अपनी जानकारी पर नियंत्रण मिलेगा। इससे समय और पैसे की बचत होगी, साथ ही डिजिटल सेवाओं का उपयोग बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस रेल कंपनी को दिल्ली मेट्रो से मिला ₹447,00,00,000 का बंपर कॉन्ट्रैक्ट, जानें क्या काम करेंगी कंपनी?

    99% वयस्क आबादी के पास आधार

    UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, देश के 1.3 बिलियन से ज्यादा भारतीयों का आधार कार्ड बन चुका है। UIDAI का दावा है कि देश की 99 फीसदी वयस्क आबादी की पहचान आधार कार्ड है। बता दें कि आधार कार्ड राशन, नौकरी, बैंक अकाउंट और सिम कार्ड जैसी सेवाओं तक लोगों की पहुंच को आसान बनाता है।