JP Associates का बिकना शुरू! गौतम अदाणी के UP में 3 बड़े प्लांट, कानपुर का 243 एकड़ वाला सबसे खास
कर्ज में डूबी जेपी एसोसिएट्स की संपत्तियों का अधिग्रहण अदाणी एंटरप्राइजेज ने ₹5,700 करोड़ में किया है। NCLT की मंजूरी के बाद, अदाणी पावर और अदाणी पोर् ...और पढ़ें

कर्ज में डूबी जेपी एसोसिएट्स की संपत्तियों का अधिग्रहण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। कर्ज में डूबी जेपी एसोसिएट्स (Jaiprakash associates news today) की संपत्तियों का अधिग्रहण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इलाहाबाद बेंच से मंजूरी मिलने के बाद, अदाणी एंटरप्राइजेज (Jaiprakash Associates News Adani) का रेजोल्यूशन प्लान लागू किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख के लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसने अदाणी ग्रुप की कंपनियों को अहम संपत्तियों के ट्रांसफर को हरी झंडी दे दी है।
अदाणी ग्रुप और जेपी एसोसिएट्स के बीच कितने करोड़ की हुई डील?
यह पूरी डील लगभग ₹5,700 करोड़ की है। जेपी एसोसिएट्स के एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, मॉनिटरिंग कमेटी मंजूर किए गए रेजोल्यूशन प्लान को लागू करने की निगरानी करेगी और ट्रांजिशन (बदलाव) की अवधि के दौरान कंपनी के कामकाज को संभालेगी। इस योजना के तहत अदाणी एंटरप्राइजेज अपनी सब्सिडियरी और विशेष कंपनियों (SPV) के जरिए इन संपत्तियों का अधिग्रहण कर रही है।
यूपी के किन बड़े प्लांट्स और एसेट्स का हुआ सौदा?
अदाणी ग्रुप ने जेपी ग्रुप के पावर और फर्टिलाइजर से जुड़े कई अहम एसेट्स के ट्रांसफर के लिए पक्के समझौते किए हैं। इस ₹5,700 करोड़ की डील को मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बांटा गया है। अदाणी पावर (Adani Power) जेपीवीएल (JPVL) में जेपी एसोसिएट्स की 24% हिस्सेदारी ₹2,994 करोड़ में खरीदेगी।
जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज, जो कानपुर फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी है, को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) द्वारा ₹1,500 करोड़ में खरीदा जाएगा। कानपुर का यह प्लांट 243 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।
खबरें और भी
चुर्क और प्रयागराज पावर प्लांट
अदाणी पावर 180 मेगावाट वाले चुर्क थर्मल पावर प्लांट और उससे जुड़ी संपत्तियों का ₹1,200 करोड़ में अधिग्रहण करेगी। इसके साथ ही, प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी में जेपी एसोसिएट्स की 11.49% हिस्सेदारी भी अदाणी पावर के पास चली जाएगी।
अदाणी एंटरप्राइजेज का मानना है कि जेपी ग्रुप के अलग-अलग और जटिल बिजनेस को देखते हुए, इन्हें अदाणी ग्रुप की संबंधित सेक्टर वाली कंपनियों (जैसे पावर और पोर्ट्स) को सौंपना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
किन अदाणी कंपनियों को मिल रहे हैं ये एसेट्स?
1. अदाणी पावर
अदाणी पावर भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। यह कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के साथ मिलकर लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के तहत बिजली बेचती है। इसका मार्केट कैप ₹4,24,456 करोड़ है और मौजूदा शेयर प्राइस ₹220 है।
2. अदाणी पोर्ट्स
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, संचालन और रखरखाव के बिजनेस में है। इसका मुंद्रा में पोर्ट से जुड़ा एक बड़ा मल्टी-प्रोडक्ट SEZ भी है। इसका मार्केट कैप ₹4,11,591 करोड़ है और मौजूदा शेयर प्राइस ₹1,786 है।
यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी की कंपनी पर आई बड़ी खबर, 1 लाख को 10 लाख बनाने वाले शेयर पर कल मचेगी हलचल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)