US में अदाणी के खिलाफ चल रहे मामले की आंच Adani Green पर आई? कंपनी को देनी पड़ी सफाई; फाइलिंग में कही ये बात
गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने अमेरिकी SEC से सीधे समन लेने पर सहमति जताई है। इसके बाद अदाणी ग्रीन एनर्जी को स्पष्टीकरण देना पड़ा। कंपनी ने कहा कि वह इस ...और पढ़ें

US में अदाणी के खिलाफ चल रहे मामले की आंच Adani Green पर आई? कंपनी को देनी पड़ी सफाई; फाइलिंग में कही ये बात
HighLights
गौतम अदाणी ने अमेरिकी SEC से सीधे समन स्वीकार किया।
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया, कंपनी मामले का हिस्सा नहीं।
निदेशकों पर रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं।
नई दिल्ली। गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे US SEC केस की आंच Adani Green Energy पर पड़ता दिख रहा है। 30 जनवरी को गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन (US SEC Adani Case) से सीधे तौर पर समन लेने की सहमति व्यक्त की।
अमेरिकी संस्था ने भारत सरकार को बायपास करके सीधे अदाणी को समन भेजने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब अदाणी खुद सीधे समन लेने पर सहमत हो गए हैं। इस केस के प्रभाव को देखते हुए कंपनी ने शनिवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में जरूरी जानकारी दी।
अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने कहा कि यह स्पष्टीकरण नवंबर 2024 और जनवरी 2026 में किए गए पहले के खुलासों के सिलसिले में जारी किया जा रहा है।
Adani Green Energy बोली वह कार्यवाही का हिस्सा नहीं
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शनिवार को अमेरिका में एक फेडरल कोर्ट में US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा अपने डायरेक्टर्स गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ दायर सिविल केस के बारे में एक और स्पष्टीकरण जारी किया। कंपनी ने जोर देकर कहा गया कि कंपनी खुद इस कार्यवाही का हिस्सा नहीं है और उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
एक्सचेंज फाइलिंग में अदाणी की कंपनी ने कहा, "हम समझते हैं कि 30 जनवरी, 2026 को, प्रतिवादियों के वकील ने एक एप्लीकेशन फाइल की, जिसमें EDNY के अधिकार क्षेत्र को स्वीकार किए बिना प्रतिवादियों की ओर से सर्विस स्वीकार करने और प्रतिवादियों द्वारा उठाए जा सकने वाले सभी बचावों को सुरक्षित रखने पर सहमति व्यक्त की गई, जिसमें अधिकार क्षेत्र से संबंधित बचाव भी शामिल हैं। हम यह भी समझते हैं कि प्रतिवादियों ने प्रक्रियात्मक कदम उठाए हैं और SEC की शिकायत को खारिज करने या जवाब देने वाली दलीलें दाखिल करने का इरादा रखते हैं।"
खबरें और भी
Adani Green Energy ने बताया कि SEC का मामला न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के लिए US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक सिविल मामला है और यह सिर्फ दो व्यक्तियों से उनकी पर्सनल कैपेसिटी में जुड़ा है।
कंपनी बोली दोनों डायरेक्टर्स भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं
कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों डायरेक्टर्स के खिलाफ रिश्वत या भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। कंपनी ने दोहराया कि, जैसा कि पहले ही स्टॉक एक्सचेंजों को साफ किया जा चुका है, गौतम या सागर अदाणी के खिलाफ US फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं है।