सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hindenburg का Adani Group पर नहीं हुआ कोई असर, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़ा EBITDA

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 02:30 PM (IST)

    Adani Group अदाणी ग्रुप का EBITDA चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 23532 करोड़ रुपये हो गया है। यह ग्रुप की ओर से पो ...और पढ़ें

    ग्रुप पर 18,689.7 करोड़ रुपये नेट डेट है।
    ग्रुप पर 18,689.7 करोड़ रुपये नेट डेट है।

    HighLights

    1. ग्रुप के पास 42,115 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस है।
    2. अदाणी ग्रुप की करीब 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्री-टैक्स प्रॉफिट में सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़ा है। अदाणी ग्रुप की ओर से बुधवार को ये जानकारी दी गई।

    अदाणी ग्रुप की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि ग्रुप ने अप्रैल-जून के बीच 23,532 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है। यह कंपनी द्वारा पोस्ट किया गया अब तक का सबसे बड़ा EBITDA का आंकड़ा है।

    18,689.7 करोड़ रुपये नेट डेट

    अदाणी ग्रुप की करीब 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इसमें अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी टोटल गैस जैसी कंपनियों का शामिल हैं। कंपनियों के पास मौजूद कैश बैलेंस 42,115 करोड़ रुपये को मिला दिया जाए, तो ग्रुप पर 18,689 करोड़ रुपये का कर्ज है।

    हिंडनबर्ग के बाद रिकवरी कर रहा अदाणी ग्रुप

    24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। इस कारण ग्रुप मार्केट कैप 150 अरब डॉलर कम हो गई थी। हालांकि, अदाणी ग्रुप की ओर से इन सभी आरोपों से इन्कार किया गया था। निवेशकों की चिंताओं को देखते हुए कर्ज भी लौटाना शुरू किया था।

    खबरें और भी

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप को जीक्यूजी जैसे बड़े निवेशक मिले हैं, जिसने ग्रुप की पांच कंपनियों में निवेश किया है।

    अदाणी एंटरप्राइजेज का EBITDA हुआ दोगुना

    पहली तिमाही में सलाना आधार पर अदाणी एंटरप्राइजेज का EBITDA करीब दोगुना होकर 1,718 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह कंपनी के EBITDA में 7 प्रतिशत के बराबर है।

    अदाणी ग्रीन की ओर से 2,200 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया गया और सालाना आधार पर ये 67 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की ऑपरेशलन कैपेसिटी बढ़कर 8,316 मैगावॉट की हो गई है।