गौतम अदाणी का होगा JP Associates, खरीद पर NCLT ने लगाई मुहर; नहीं गली वेदांता वाले अनिल अग्रवाल की दाल!
NCLT Approves Adani JP Associates: अदाणी ग्रुप को जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण के लिए एनसीएलटी से मंजूरी मिल गई है। यह कर्ज में डूबी कंपनी के लिए अदाणी ...और पढ़ें
-1773748305174_m.webp)
गौतम अदाणी ने मारी बाजी! JP Associates की खरीद के लिए NCLT से मिली मंजूरी, शेयरहोल्डर्स को बड़ा झटका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| गौतम अदाणी ग्रुप को बड़ी राहत मिली है। जेपी एसोसिएट्स के लिए उसका रेजोल्यूशन प्लान एनसीएलटी (JP Associates NCLT) ने मंजूर कर दिया है, जिससे कर्ज में डूबी कंपनी के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।
अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को बताया कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT Approves Adani JP Associates) ने 17 मार्च 2026 को मौखिक आदेश के जरिए इस योजना को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि लिखित आदेश आने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
अदाणी एंटरप्राइजेज ग्रुप बना सफल बिडर
इससे पहले अदाणी एंटरप्राइजेज को जेपी एसोसिएट्स के लिए सफल बोलीदाता (gautam adani successful bidder) चुना गया था। यह डील अदाणी एंटरप्राइजेज, उसकी ग्रुप कंपनियों या किसी स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के जरिए पूरी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Anil Agarwal ने आधी कंपनी के बदले जुटाए ₹2575 करोड़, इन शेयरों को न बेच पाएंगे, न गिरवी रख पाएंगे; क्यों आई ये नौबत?
फैसले पर जेपी एसोसिएट्स ने क्या कहा?
जेपी एसोसिएट्स ने NCLT के फैसले पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, कंपनी की लिक्विडेशन वैल्यू इतनी कम है कि इससे सिक्योर्ड क्रेडिटर्स का पूरा पैसा भी नहीं चुकाया जा सकता। कंपनी के मुताबिक,
खबरें और भी
सक्सेसफुल रेजोल्यूशन एप्लिकेंट के आकलन में लिक्विडेशन वैल्यू पर्याप्त नहीं है, इसलिए शेयरहोल्डर्स को NIL यानी शून्य भुगतान दिया जाएगा।" इसका मतलब है कि मौजूदा शेयरधारकों को इस डील में कोई पैसा नहीं मिलेगा और उनका एग्जिट प्राइस भी शून्य रहेगा।
शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा झटका
इससे साफ है कि इस रेजोल्यूशन प्लान में सबसे बड़ा झटका शेयरहोल्डर्स को लगा है, जबकि कर्जदाताओं के हित को प्राथमिकता दी गई है। गौरतलब है कि 19 नवंबर 2025 को अदाणी ग्रुप को लेटर्स ऑफ इंटेंट (LOI) मिला था, जब जेपी एसोसिएट्स के कर्जदाताओं की कमेटी (CoC) ने उसकी बोली को मंजूरी दी थी।
जेपी एसोसिएट्स, जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जिस पर करीब 55,000 करोड़ रुपये (JP Associates 55000 Crore Debt) का कर्ज है। इसमें नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) सबसे बड़ा कर्जदाता है।
यह भी पढ़ें- Adani Group: खत्म होने जा रही अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियां, चेक करें लिस्ट में कौन-कौन; शेयरहोल्डर्स पर क्या पड़ेगा असर?
अदाणी ग्रुप के लिए बड़ी स्ट्रैटेजिक जीत
कंपनी को जून 2024 में दिवालिया प्रक्रिया में भेजा गया था और फिलहाल डेलॉइट के भुवन मदान इसके रेजोल्यूशन प्रोफेशनल हैं। कुल मिलाकर, अदाणी ग्रुप के लिए यह एक बड़ी स्ट्रैटेजिक जीत है, लेकिन जेपी एसोसिएट्स के शेयरहोल्डर्स के लिए यह सौदा पूरी तरह घाटे का साबित हुआ है।