नोएडा, आगरा, मसूरी से दिल्ली तक... JP Associates के 5 होटलों पर अदाणी खेलेंगे बड़ा दांव! ITC से साधा संपर्क
अदाणी ग्रुप दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) के अधिग्रहित होटलों को पुनर्जीवित करने की तैयारी में है। इसके लिए अदाणी ने आगरा, मसूरी, नोएडा ...और पढ़ें

अदाणी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स के 5 होटल खरीदे।
HighLights
अदाणी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स के 5 होटल खरीदे।
होटल प्रबंधन के लिए ITC और एकोर से संपर्क।
आगरा, मसूरी, नोएडा, दिल्ली में हैं ये होटल।
नई दिल्ली। दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदकर (JP Associates) उसके मालिक बने गौतम अदाणी अब जेपी के अलग-अलग व्यापार को चमकाने के लिए अलग-अलग कंपनियों से डील कर रहे हैं। हाल ही में अदाणी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स के स्वामित्व वाले जेपी सीमेंट के कुछ सीमेंट प्लांट डालमिया समूह को बेचे थे। अब खबर है कि अदाणी ग्रुप जेपी ग्रुप के होटल्स पर बड़ा दांव खेल सकता है।
जेपी ग्रुप के अलग-अलग शहरों में कई होटल्स हैं। अब इन होटल्स को मैनेज करने के लिए अदाणी ग्रुप होटल इंडस्ट्री को दो बड़ी कंपनियों से संपर्क साधा है। आइए जानते हैं पूरी खबर है क्या।
आगरा, मसूरी, नोएडा और दिल्ली में JP Associates के होटल अदाणी के
दिवालिया हुई जेपी एसोसिएट्स को गौतम अदाणी की अदाणी ग्रुप ने खरीदा। इस खरीदारी में उन्हें जेपी ग्रुप के मालिकाना हक वाली हर चीजें मिले। इनमें जेपी हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो भी शामिल है। इनमें 5 होटल्स हैं।
- जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर (आगरा, उत्तर प्रदेश)
- जेपी रेसीडेंसी मैनर (मसूरी, उत्तराखंड)
- जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट (ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश)
- जेपी वसंत कॉन्टिनेंटल (नई दिल्ली)
- जेपी सिद्धार्थ (नई दिल्ली)
JP Associates के होटल्स को मैनेज करने के लिए अदाणी ग्रुप इनसे कर रहा बातचीत
मार्च 2026 में NCLT से मंजूरी मिलने के बाद जयप्रकाश एसोसिएट्स को ₹14,535 करोड़ में खरीदने के बाद, यह ग्रुप अपनी एयरपोर्ट सिटी विस्तार की रणनीति के तहत ग्रेटर नोएडा में प्रीमियम गोल्फ रिजॉर्ट के लिए ITC होटल्स और आगरा व दिल्ली में होटलों के लिए Accor को टारगेट कर रहा है।
यह भी पढ़ें- JP Associates की तरह अब दिवालिया नहीं होगी अनिल अंबानी की कंपनी, हुआ 2771 करोड़ रुपये का कर्ज पुनर्गठन समझौता
इसी के बीच अब जेपी के आगरा, मसूरी, नोएडा और दिल्ली में मौजूद 5 होटल्स को मैनेज करने के लिए बातचीत भी जारी है। अदाणी ग्रुप इसके लिए यूरोप की बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी 'एकोर' (Accor) और देश की लग्जरी होटल चेन 'ITC होटल्स' के साथ बातचीत कर रहा है।
खबरें और भी
इस बातचीत का मकसद इन नई शामिल की गई प्रॉपर्टीज के लिए प्रोफेशनल मैनेजमेंट की विशेषज्ञता हासिल करना है। इसमें ग्रेटर नोएडा के 'जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट' के लिए ITC होटल्स और आगरा व दिल्ली के होटलों के लिए एकोर को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
क्यों अदाणी ग्रुप ITC और Accor के साथ चाह रहा जुड़ना
Accor और ITC Hotels जैसे प्रोफेशनल ऑपरेटर्स के साथ जुड़कर, Adani Group ने JAL से खरीदी गई होटल प्रॉपर्टीज को खराब परफॉर्मेंस या मुश्किल हालात से निकालकर एक एक्टिव, ब्रांड-इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल मॉडल में बदलने का प्लान है।
Greater Noida के लक्जरी रिजॉर्ट के जुड़ने से ITC Hotels के 'एसेट-लाइट मैनेज्ड पाइपलाइन' का दायरा और बढ़ेगा, जिससे FY26 तक 67 मैनेज्ड होटलों का उनका मजबूत पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें- JP Associates के मालिकों ने कौन सी गलती की, जिससे डूब गया पूरा साम्राज्य; कैसे खत्म हुआ गौड़ परिवार का दबदबा