सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रतन टाटा के जाने के बाद अरबपतियों की सूची में टाटा परिवार के 3 सदस्यों को मिली जगह, देखिए उनके नाम, रैंक और दौलत

Updated: Thu, 09 Oct 2025 04:36 PM (IST)

Ratan Tata Death Anniversary: हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में टाटा परिवार के घराने से सिर्फ तीन लोगों का नाम ...और पढ़ें

TATA साम्राज्य में सिर्फ 3 अरबपति, रतट टाटा के जाने के बाद टॉप 300 की लिस्ट में भी नहीं है नाम

TATA साम्राज्य में सिर्फ 3 अरबपति, रतट टाटा के जाने के बाद टॉप 300 की लिस्ट में भी नहीं है नाम

नई दिल्ली। Ratan Tata Death Anniversary: भारत का सबसे बड़ा उद्योग घराना टाटा ग्रुप इस समय घमासान के दौर से गुजर रहा है। टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के बोर्ड मेंबर्स के बीच मतभेद चल रहा है। इस घमासान को शांत करने के लिए भारत के गृह मंत्री से टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के सदस्यों ने मुलाकात की भी की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि अंदरूनी कलह को जल्द से जल्द शांत किया जाए। इससे कंपनी को नुकसान नहीं होना चाहिए। इस घमासान के बीच लोग रतन टाटा को याद कर रहे हैं। क्योंकि उनके दौर में इस तरह की खबरे सुनने को नहीं मिलती थी।

यह भी पढ़ें- रतन टाटा US गए, डिग्री ली फिर नौकरी करने गए तो इस लड़की से हो गया प्यार; होने वाली थी शादी लेकिन चीन की वजह से रह गए कुंवारे

रतन टाटा ने 9 अक्टूबर 2024 को आखिरी सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि है। उनके जाने के बाद बहुत टाटा ग्रुप में बहुत कुछ बदल गया है। रतन के भाई नोएल टाटा और  जिमी टाटा अभी जीवित हैं। दरअसल, नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, जबकि जिमी टाटा उनके सगे भाई हैं। उनके पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। पहली शादी से रतन और जिमी उनके बेटे थे, और दूसरी शादी से नोएल टाटा उनके सौतेले भाई हैं।

टाटा ग्रुप लाखों-करोड़ों का साम्राज्य है। लेकिन आज टाटा परिवार से हुरुन इंडिया की लिस्ट में तीन लोगों का नाम है। आइए जानते हैं कि आखिर टाटा परिवार के वो 3 सदस्य कौन हैं जिन्हें हुरुन इंडिया की लिस्ट में जगह मिली है और उनकी संपत्ति कितनी है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टाटा परिवार के 3 नाम

हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में टाटा परिवार के सिर्फ 3 नामों को जगह मिली है। ये तीनों लोग टॉप 100, 200 और 300 में भी नहीं है। भले ही इनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। लेकिन ये बहुत पीछे हैं। इस लिस्ट में Noel Naval Tata, Jimmy Naval Tata और Piloo Minochar Tata & family।  नोएल नवल टाटा की नेट वर्थ 9,410 करोड़ रुपये, जिमी नवल टाटा की नेटवर्थ 7,560 रुपये और पीलू मिनोचर टाटा और परिवार की नेट वर्थ 1,490 करोड़ रुपये है। 

इस लिस्ट में नोएल टाटा 332वें नंबर पर, जिमी टाटा 389वें नंबर पर और पीलू मिनोचर टाटा एंड फैमिली 1366वें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें- 'नेवर अंडरएस्टिमेट द पॉवर ऑफ...', रतन टाटा की ये 10 बातें जीवन में लगा देंगी चार चांद, आप हो सकते हैं कामयाब