सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandi in India: देश की इन मशहूर मंडियों के बारे में कितना जानते हैं आप? किसकी क्या है खासियत

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 04 May 2023 06:04 PM (IST)

    देश में अलग-अलग चीजों के लिए मंडी होती है। लोग मंडी से अपने उच्च गुणवक्ता वाले सामान और सस्ते दामों पर चीजों को पाने की इच्छा से मंडी से खरीदारी करते ...और पढ़ें

    Agriculture markets mandi in India, and types of mandi
    Agriculture markets mandi in India, and types of mandi

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: अपने घरों में बातचीत के दौरान आपने अलग-अलग मंडियों के बारे में सुना होगा। मसलन सब्जी मंडी, फल मंडी, अनाज मंडी इत्यादि। आजकल हर चीज की डिलीवरी मिनटों में हो जाती है। सरल और आसान तरीके से घर बैठे चीजें मंगवाने का शौक आपको जहां एक तरफ सुविधा प्रदान करता है तो वहीं दूसरी तरफ आपका काफी नुकसान भी करता है।

    एक जमाना था, जब लोग शौक से मंड़ियों में फल, सब्जी, अनाज, मसाले, इत्यादि खरीदने जाते थे। मंडियों में आपको एक नहीं, बल्कि हजार चीजों के बारे में पता चलता है जो आपका बौद्धिक विकास करती हैं। वहीं मंडियां आपको भाव तोल करना भी सिखाती हैं जो आपके जीवन के लिए अच्छी स्किल है। एक-एक कर जानते हैं कि हमारे देश में कितने तरह की मंडियां हैं और वे कहां स्थित हैं।

    आजादपुर सब्जी मंडी

    मंडी का जिक्र हो तो सबसे पहले दिमाग में सब्जी मंडी की ही चित्र बनती है। सब्जी मंडी में आपको सैकड़ों सब्जियों की वैरिइटी मिलती है। यहां आप एकदम ताजा और सस्ते दामों पर सब्जियां खरीद पाएंगें।

    देश में सबसे बड़ी सब्जी मंडी राजधानी दिल्ली में है। इस मंडी का नाम आजादपुर सब्जी मंडी है जो न सिर्फ भारत की बल्कि एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है।

    फल मंडी

    अपने आहार को पौष्टिक बनाने के लिए हर इंसान कुछ न कुछ फल का सेवन जरूर करता है। सभी चाहते हैं कि फल एकदम ताजा और बिना केमिकल के पका हो। इसके लिए आपको फल की सब्जी मंडी जाना ही होगा।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी फल मंडी भी दिल्ली की आजादपुर मंडी है। आजादपुर मंडी देश में सबसे बड़ा फल और सब्जी मंडी है।

    सबसे बड़ी आनाज मंडी

    दावों के मुताबिक, देश में सबसे बड़ी अनाज मंडी पंजाब के खन्ना में है, हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि सबसे बड़ी अनाज मंडी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। वहीं कुछ का मानना है कि सबसे बड़ी अनाज मंडी दिल्ली के नरेला में मौजूद है।

    मसाला मंडी

    पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मसालों का उपयोग भारत में होता है और यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत से से पूरे विश्व में मसाले पहुंचे हैं। भारत में चाहे कोई भी और कैसा भी घर क्यों न हो, आपको हर घर में मसाले जरूर मिलेंगे। सैकड़ों तरह के मसाले की खुशबु आपके खाने को और स्वादिष्ट बना देती है।

    देश में सबसे बड़ी मसाला मंडी खारी बावली, दिल्ली में स्थित है। खारी बावली दिल्ली में एक सड़क का नाम है जहां पर यह मसाला मंडी लगती है और यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मसाला मंडी है।

    खारी बावली की ड्राइ फ्रूटस मंडी

    बच्चों, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग के लोग ड्राइ फ्रूटस यानी मेवा खाना पसंद करते हैं। डॉक्टर भी अपने मरीजों को ड्राइ फ्रूटस खाने की सलाह देते है ताकि उनकी सेहत बनी रहे।

    देश में सबसे बड़ी ड्राइ फ्रूटस की मंडी भी खारी बावली में है। जी हां, खारी बावली न सिर्फ मसाला, बल्कि ड्राइ फ्रूटस की भारत के साथ-साथ एशिया की सबसे बड़ी मंडी है।

    सूरत की कपड़ा मंडी

    देश में न जाने कितने तरह के कपड़े जैसे कॉटन, सिल्क, पॉलिएस्टर, लिनेन, इत्यादि मौजूद है। हर इंसान अलग अलग तरह के कपडे़ पहनना पसंद करता है, जिसकी वजह से कपड़ों की गुणवक्ता की जांच करना बहुत जरूरी है।

    देश में सबसे बड़ी कपड़ा मंडी गुजरात के सूरत में स्थित है। सूरत का कपड़ा बाजार कपड़ो की सबसे बड़ी मंडी है और इसलिए सूरत को इंडिया का टेक्सटाइल कैपिटल भी कहा जाता है।

    नासिक की प्याज मंडी

    हर आम और खास लोगों के खाने में इस्तेमाल होने वाला प्याज जिसे महाराष्ट्र में कांदा भी कहा जाता है, की मंडी महाराष्ट्र के नासिक स्थित लासलगांव में मौजूद है।

    नागपुर की संतरा मंडी

    पूरे देश में नागपुर के संतरे काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध हैं। लेकिन आपको बता दें कि राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित, भवानी मंडी को “राजस्थान का ऑरेंज सिटी” के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यहां नागपुर के बाद संतरों का सबसे बड़ा बाजार है।

    रामगंज की धनिया मंडी

    राजस्थान के कोटा जिले में स्थित रामगंज मंडी देश की सबसे बड़ी धनिया मंडी है। यह मंडी धनिया के बीज के लिए काफी प्रसिद्ध है।