सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India New Logo: बोल्ड, कॉन्फिडेंट और नए विजन को दिखाता है नया लोगो, 5 प्वॉइन्ट में जानें खास बातें

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Updated: Thu, 10 Aug 2023 10:03 PM (IST)

Air India Logo टाटा ग्रुप्स के टेकओवर करने के बाद आज प्राइवेट एयरलाइन एयर इंडिया ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है। इस लोगो को रीब्रांड किया गया है। इस ...और पढ़ें

Air India के नए Logo को खास बनाती हैं 5 चीजें
Air India के नए Logo को खास बनाती हैं 5 चीजें

HighLights

  1. एयरलाइन एयर इंडिया ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है।
  2. एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने लॉन्च किया था।
  3. दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली यात्रा में लोगों को नया लोगो दिखाई देगा।

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Air India New logo: टाटा ग्रुप के टेकओवर करने के बाद आज प्राइवेट एयरलाइन एयर इंडिया ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है। इस लोगो को रीब्रांड किया गया है। इसको एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने लॉन्च किया था। एयर इंडिया ने इस नए लोगो को शामिल करने के लिए 400 मिलियन डॉलर खर्च  किया है।

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन कहते हैं,

यह एयर इंडिया का संपूर्ण परिवर्तन है। यह सिर्फ ब्रांड नहीं बदल रहा है। अब, निश्चित रूप से, इसमें समय लगता है। यह एक बड़ी परियोजना है। इसमें बहुत सारे चलते हुए हिस्से हैं। लेकिन हम एयर इंडिया के परिवर्तन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम बहुत सारा पैसा, बहुत सारा समय, बहुत सारा जुनून निवेश कर रहे हैं।

इसके आगे उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली यात्रा में लोगों को नया लोगो दिखाई देगा। इसी के साथ एयर इंडिया का पहला एयरबस ए 350 भी प्रवेश होगा। आइए, जानते हैं कि यह नया लुक कैसे दिखता है।

कैसे दिखता है नया लोगो

  • एयर इंडिया का नया लोगो 'द विस्टा' सोने की खिड़की को दर्शाता है। यह एयरलाइन के साहसिक, आत्मविश्वास पूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।
  • नए लोगो में चक्र से इंस्पायर्ड पैटर्न  है। ये गहरे लाल, बैंगन और सोने की हाइलाइट्स का एक पैलेट है। यह "महाराजा" एक बदले हुए लुक और एक कस्टमाइज्ड  'एयर इंडिया सैन्स' फॉन्ट में होगा।
  • इस लोगो में सबसे ज्यादा फोकस सोने की खिड़की पर है। यह संभावनाओं का प्रतीक है। इसके अलावा यह नए ब्रांड डिजाइन सिस्टम का केंद्र बन जाता है
  • एयर इंडिया के सीईओ ने नए लोगो को लेकर कहा था कि यह नई एयर इंडिया साहसी, आत्मविश्वासी को दिखाता है।
  • नया लोगो एयर इंडिया के अतीत को भी दर्शाता है। इसके अलावा यह आने वाले भारत की ओर भी इशारा करती है।