सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    1,500 से कम रुपये में मिल रही Air India की डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट,काफी कम समय के लिए है ये ऑफर

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 07:49 PM (IST)

    Air India Ticket Sale टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने एक धमाकेदार सेल की घोषणा की है। इस सेल में कोई भी घरेलू टिकट 1470 रुपये में बुक हो सकत ...और पढ़ें

    15,000 से कम रुपये में मिल रही Air India की डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट
    15,000 से कम रुपये में मिल रही Air India की डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट

    HighLights

    1. एयर इंडिया ने एक सेल शुरू किया है।
    2. इस सेल मं आप डोमेस्टिक फ्लाइट मात्र 1,470 रुपये में बुक कर सकते हैं।
    3. यह सेल 96 घंटो तक के लिए है।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया में एक खास ऑफर चल रहा है। इस ऑफर में आप ट्रेन के टिकट की कीमत में फ्लाइट की टिकट ले सकते हैं। एयर इंडिया ने एक शानदार सेल शुरू कर दी है। यह सेल का लाभ केवल कुछ दिनों के लिए ही लोग उठा सकते हैं। दरअसल कंपनी अपनी स्थिति को मजबूत करना का निरंतर प्रयास कर रही है। यह सेल भी उनके प्रयास का एक हिस्सा है।

    एयर इंडिया सेल

    कंपनी ने आज ऑफर की जानकारी दी है। इसमें कंपनी ने बताया उन्होंने एक स्पेशल सेल शुरू की है। इस सेल में डोमेस्टिक फ्लाइट यानी कि घरेलू रूट कि टिकट मात्र 1,470 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा एयर इंडिया इंटरनेशनल रूट की टिकट पर भी सस्ते में दे रहा है।यह सेल केवल 96 घंटे के लिए है।

    एयर इंडिया का किराया

    एयर इंडिया ने घरेलू रूट के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट भी सस्ते कर दिये हैं। अब वन वे इकोनॉमी क्लास की टिकट 1,470 रुपये में बुक होगी। वहीं, बिजनेस क्लास की टिकट की कीमत 10,130 रुपये होगी। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट पर भी ऑफर दे रही है।

    कब तक चलेगी सेल

    यह सेल केवल आज से शुरू हुई है और 20 अगस्त तक चलेगी। आपको ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। इस टिकट के साथ आपको सर्विस चार्ज भी देना होगा। इस सेल के जरिये आप 1 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच की टिकट बुक करवा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप फ्यूचर में कोई ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे करें बुकिंग

    अगर आप इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप एयर इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट और एप से टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप एयर इंडिया की वेबसाइट और ऐप से टिकट बुक करते हैं तो आपको सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा। जो लोग एयर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न सदस्य है उन को सभी टिकटों पर डबल लॉयल्टी बोनस का एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा।