सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NVIDIA ने हासिल की नई ऊंचाइयां, मुनाफे में उछाल के बाद एक ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंची कंपनी

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 27 May 2023 12:44 AM (IST)

    अमेरिकी चिप कंपनी एनवीडिया कॉर्प ने शेयर बाजार में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। चिप बनाने वाली दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एनवीडिया का मार्केट कैप ...और पढ़ें

    NVIDIA ने हासिल की नई ऊंचाइयां (फोटो: रायटर)
    NVIDIA ने हासिल की नई ऊंचाइयां (फोटो: रायटर)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिकी चिप कंपनी एनवीडिया कॉर्प (NVIDIA Corp) ने शेयर बाजार में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। बीते दिनों कंपनी ने एक ही दिन में 25 फीसदी बढ़त हासिल की। इसी के साथ ही एनवीडिया करीब एक ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू तक पहुंच गई है।

    चिप बनाने वाली दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एनवीडिया का मार्केट कैप बाजार के जानकारों की उम्मीदों के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ा है और आने वाले दिनों में इसके और मजबूत होनी की पूरी संभावना है। 

    एनवीडिया का दूसरी तिमाही में 11 बिलियन डॉलर की बिक्री का अनुमान लगाया गया था, जो बाजार के जानकारों की भविष्यवाणी से 50 फीसदी ज्यादा रहा।

    पहली तिमाही में कंपनी ने 7.19 बिलियन डॉलर का राजस्व हासिल किया, जो पिछली तिमाही से 19 फीसदी ज्यादा और अनुमान से 67 बिलियन डॉलर अधिक था।

    कैसा रहा कंपनियों का प्रदर्शन?

    एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों की सूची में एनवीडिया शुमार होने के करीब पहुंच गई है। साल 2018 में एप्पल पहली अमेरिकी कंपनी थी, जो एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में कामयाब हुई थी। हालांकि, एप्पल 2022 में रिकॉर्ड 3 ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली कंपनी बनी थी, जबकि मेटा साल 2021 में करीब तीन महीने तक एक ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल रही।

    बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ में एआई की भूमिका अहम है और कंपनी नया कीर्तिमान हासिल कर सकती है। बुधवार को कंपनी ने 43 बार एआई का उल्लेख किया था। कंपनी ने वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स प्रोसेस यूनिट (GPU) बनाना शुरू किया था, लेकिन समय के साथ एआई की जरूरत को समझते हुए वर्तमान में एआई सर्वर चिप्स का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है।