₹711 करोड़ में इस अरबपति ने खरीदा आलीशान टावर, 1 फुट की कीमत ₹100000 से भी ज्यादा; किस शहर में है ये बिल्डिंग?
एंजेल वन के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने ₹711 करोड़ में एक लग्जरी रेजिडेंशियल टावर खरीदा है। अब ये लग्जरी टॉवर ...और पढ़ें

₹711 करोड़ में इस अरबपति ने खरीदा आलीशान टाव (ai photo)
HighLights
एंजेल वन के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने जुहू में टावर खरीदा।
मुंबई के जुहू में ₹711 करोड़ का लग्जरी टावर सौदा।
इस डील में प्रति वर्ग फुट कीमत ₹1 लाख से अधिक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: शेयर बाजार की मशहूर ब्रोकरेड फर्म एंजेल वन (angle one) के फाउंडर और एमडी दिनेश ठक्कर (Dinesh Thakkar) ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक ऐसा सौदा किया है, जिसकी चर्चा कॉर्पोरेट जगत से लेकर आम लोगों तक हर तरफ हो रही है। उन्होंने मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू (JUHU) में ₹711 करोड़ की भारी-भरकम कीमत चुकाकर एक पूरा लग्जरी रेजिडेंशियल टावर ही खरीद लिया है।
इस डील की सबसे हैरान करने वाली बात है इसका रेट। इस आलीशान प्रॉपर्टी में 1 वर्ग फुट की कीमत 1 लाख रुपये से भी ज्यादा बैठी है, जो इसे हाल के दिनों में मुंबई की सबसे महंगी और प्रीमीयम रियल एस्टेट डील्स में से एक बनती है।
कितने में साइन हुई डील?
बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी ने 22 सितंबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि देश के सबसे बड़े सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट सौदों में से एक के तहत, एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने एंजेल वन लिमिटेड के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर के साथ एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर साइन किए हैं। इसके तहत जुहू में एम्बेसी टेराजा का पूरा रेजिडेंशियल टावर लगभग ₹711 करोड़ में बेचा जाएगा।
क्या है एम्बेसी टेराजा?
मुंबई के सबसे पसंदीदा रिहायशी इलाकों में से एक, जुहू तारा रोड पर स्थित एम्बेसी टेराज़ा एक अल्ट्रा-लक्ज़री और कम घनत्व वाला प्रोजेक्ट है। यह 2 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैला है और यहां लगभग 50 घर हैं। इसकी अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) ₹3,000 करोड़ से ज़्यादा है।
इसके डिजाइन की खासियतों में शामिल हैं - पाच टावरों में हर फ्लोर पर सिर्फ एक घर, जहां से समुद्र और शहर का शानदार नज़ारा दिखता है। साथ ही, यहां सोच-समझकर बनाए गए लेआउट, हरे-भरे इंटरनल गार्डन और खास तौर पर तैयार की गई वेलनेस और लाइफस्टाइल सुविधाएं भी हैं। इस प्रोजेक्ट को एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड द्वारा डेवलपमेंट मैनेजमेंट मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है।
कंपनी ने क्या बताया?
कंपनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मुंबई में एम्बेसी के बढ़ते अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो का हिस्सा है। कंपनी ने 18 महीने पहले ही इस मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी के अनुसार, इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में G+7 मंजिला टावर शामिल है, जिसका RERA कारपेट एरिया 63,000 वर्ग फुट है और इसकी ट्रांज़ैक्शन वैल्यू लगभग ₹711 करोड़ है।
दिनेश ठक्कर में क्रैक की मेगा डील
एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड के चेयरमैन, जितेंद्र विरवानी ने कहा, "पिछले तीन दशकों में, एम्बेसी ने यह अच्छी तरह से समझा है कि आज घर खरीदने वाले किन चीज़ों को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। हम उसी सोच को मुंबई में भी लाए हैं और बहुत कम समय में ही, देश के समझदार खरीदारों ने इसे पसंद किया है। दिनेश ठक्कर का एम्बेसी टेराज़ा में पूरा एक टावर खरीदना, हमारी इसी सोच और उस भरोसे की एक बड़ी मिसाल है जो एम्बेसी ब्रांड ने मुंबई में लॉन्च होने के सिर्फ 18 महीनों में ही बनाया है।"
एंजेल वन लिमिटेड के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, दिनेश ठक्कर ने (Dinesh Thakkar New home) कहा, "जुहू की हमेशा से एक खास पहचान रही है, जिसका मुकाबला मुंबई की बहुत कम जगहें कर सकती हैं। जब मैंने नया घर ढूंढना शुरू किया, तो मेरा ध्यान प्राइवेसी, खुली जगह, समुद्र के शानदार नजारों और एक शानदार, यादगार घर बनाने पर था जो हमारे परिवार का घर बन सके।"
