अनिल अग्रवाल की कंपनी ने क्रिटिकल मेटल्स पर लिया बड़ा फैसला, कोबाल्ट से कॉपर तक का उत्पादन होगा दोगुना
अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह की कंपनी रुनाया मेटसोर्स लिमिटेड भारत में कोबाल्ट, कैडमियम और कॉपर जैसे क्रिटिकल मेटल्स का उत्पादन बढ़ाने जा रही है। ...और पढ़ें

रुनाया क्रिटिकल मेटल्स उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी
HighLights
रुनाया क्रिटिकल मेटल्स उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी।
कोबाल्ट, कैडमियम, कॉपर जैसे धातु शामिल।
नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह की कंपनी रुनाया मेटसोर्स लिमिटेड ने अपने क्रिटिकल मेटलस् के उत्पादन बढ़ाने जा रही है। यानी कंपनी कोबाल्ट, कैडमियम और कॉपर सहित अन्य बेस मेटल्स के लिए नई उत्पादन क्षमताओं का विस्तार करेगी।
हाल ही में वेदांता का डीमर्जर पूरा हुआ है। कंपनी पांच हिस्सों में बंटी थी। चार नई कंपनियों के शेयर भी निवेशकों के डीमैट अकाउंट में आ गए हैं। जल्द ही इसके शेयर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग के बाद अन्य चार कंपनियों के शेयरों की ट्रेडिंग की जा सकती है। इसी के बीच अब वेदांता समूह की Runaya अपने क्रिटिकल मिनरल्स के प्रोडक्शन को बढ़ा रही है।
अपनी विकास रणनीति के तहत अनिल अग्रवाल की रुनाया राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क में अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है। इन सुविधाओं की स्थापित क्षमता लगभग 70000 टन प्रति वर्ष से अधिक है। ये सुविधाएं औद्योगिक अवशेषों को महत्वपूर्ण और आधार धातुओं के एक पोर्टफोलियो में परिवर्तित करती हैं।
क्लस्टर-आधारित इकोसिस्टम का निर्माण
अपने मौजूदा ऑपरेशनल आधार को मजबूत करते हुए, यह नया विस्तार Runaya को एक मल्टी-क्रिटिकल मेटल प्रोडक्शन प्लेटफॉर्म के रूप में आगे बढ़ने के लिए तैयार करता है। इसके साथ ही यह भारत में एक क्लस्टर-आधारित इकोसिस्टम का निर्माण करेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में भी सहायक होगा।
खबरें और भी
चीन द्वारा 2025 में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से भारत सरकार देश में क्रिटिकल मिनरल्स का प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है। कोबाल्ट, कैडमियम और तांबा ऊर्जा भंडारण, EV सिस्टम, पावर ग्रिड, रिन्यूएबल एनर्जी इलेक्ट्रॉनिक और डेटा केंद्रों के लिए बुनियादी इनपुट हैं।
वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही Runaya
रुनाया के मैनेजिंग डायरेक्टर, नैवेद्य अग्रवाल ने कहा, "हम जरूरी धातुओं की रिकवरी के लिए एक इंटीग्रेटेड सर्कुलर प्लेटफॉर्म बनाकर भारत के क्रिटिकल मिनरल्स मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मौजूदा ऑपरेशन्स और अतिरिक्त क्षमता के साथ, हम एक क्लस्टर-आधारित बड़े पैमाने का, वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहे हैं। यह बढ़ता पैमाना एनर्जी, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्रों में लंबे समय तक घरेलू सुरक्षा को बढ़ावा देता है, और साथ ही सस्टेनेबल वैल्यू भी देता है।"
वेदांता की Runaya सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन जैसी उन्नत प्रक्रियाओं के माध्यम से इन धातुओं के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने को लेकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह सीधे तौर पर भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन का समर्थन करता है।