सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की की उम्र 21 साल, हैक किया अनिल अंबानी का अकाउंट

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

आम आदमी की क्या करें, अब तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों का अकाउंट भी सुरक्षित नहीं है। मात्र 21 साल की एक लड़की ने देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी का इ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आम आदमी की क्या करें, अब तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों का अकाउंट भी सुरक्षित नहीं है। मात्र 21 साल की एक लड़की ने देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी का इनकम टैक्स अकाउंट की हैक कर लिया। उसकी मंशा अकाउंट में रखे पैसे जानने की थी। लड़की के मुताबिक वो ये जानना चाहती थी कि अरबपति अनिल आखिर टैक्स कितना चुकाते हैं। पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पढ़ें : अच्छा तो ऐसे बचाते हैं कंप्यूटर हैक होने से

पुलिस के मुताबिक लड़की ने न केवल अनिल के ई-फाइल हैक कर यह जानकारी ले ली की उन्होंने कितना टैक्स अदा किया है बल्कि उसने यह भी पता लगा लिया कि अनिल ने पिछले साल कितना टैक्स दिया था तथा उनका पैन नंबर क्या है। इस लड़की ने आईटी वेबसाइट पर अनिल के अकाउंट का पासवर्ड भी दो बार बदला। यहीं से अकाउंट होल्डर को शक हुआ और मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई।

पढ़ें : साइबर ठगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं

मुंबई पुलिस ने 7 सितंबर को मामला दर्ज किया था। आरोपी लड़की हैदराबाद की एक प्रमुख टैक्स कंसलटेंसी फर्म से चार्टर्ड एकाउंटेसी आर्टिकलशिप कर रही है। उसके खिलाफ आईटी कानून की विभान्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, उसका अपराध जमानती है। साइबर सेल इंस्पेक्टर मुकुंद पवार ने कहा कि हमने उस सर्वर को जब्त कर लिया है जिससे अनिल अंबानी का आईटी अकाउंट हैक लिया गया था। हमारे पास उस लड़की के खिलाफ सभी तकनीकी सबूत हैं।