सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple India का वित्त वर्ष 23 में रेवेन्यू 48 फीसदी बढ़ा, नेट प्रॉफिट में भी करीब 77 फीसदी की हुई बढ़त

    By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 03:39 PM (IST)

    Apple India Q2 Result दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय फोन में से एक आईफोन है। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म टॉफलर ने एप्पल इंडिया के वित्तीय प्रदर्शन की जानक ...और पढ़ें

    Apple India का वित्त वर्ष 23 में रेवेन्यू 48 फीसदी बढ़ा
    Apple India का वित्त वर्ष 23 में रेवेन्यू 48 फीसदी बढ़ा

    HighLights

    1. एप्पल इंडिया का राजस्व 48 फीसदी बढ़ा।
    2. एप्पल इंडिया का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 77 फीसदी बढ़ा है।

    पीटीआई, नई दिल्ली। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म टॉफलर ने एप्पल इंडिया (Apple India) के वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी है। उनके द्वारा दिये गए वित्तीय विवरण के अनुसार मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में एप्पल इंडिया का राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 48 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 49,322 करोड़ रुपये हो गई।

    वहीं, Apple India ने वित्तीय वर्ष 2022 में 33,381 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

    टॉफलर के रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 के लिए कंपनी का कुल खर्च 46,444 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, वित्त वर्ष 2022 में एप्पल इंडिया का खर्च करीब 31,693 करोड़ रुपये था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का मुनाफा करीब 77 फीसदी बढ़कर 2,230 करोड़ रुपये हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2022 में 1,263 करोड़ रुपये था।

    कंपनी के मुनाफे में क्यों आई वृद्धि

    एप्पल इंडिया ने कहा कि नई जेनरेशन वाले डिवाइस की बिक्री की वृद्धि ने कंपनी के राजस्व और प्रॉफिट को बढ़ाने में वृद्धि हुई है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा कि अब उसके कंपोनेंट्स की लागत में भी गिरावट आई है। इसकी वजह से कंपनी का प्रॉफिट मार्जन बढ़ गया है।

    टाटा ग्रुप बनायेगा आईफोन

    एप्पल इंडिया ने अपने एक बयान में जानकारी दी थी कि अब भारक में आईफोन का निर्माण टाटा ग्रुप (Tata Group) द्वारा किया जाएगा। टाटा ग्रुप द्वारा बनाए गए आईफोन का सप्लाई भारतीय बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी किया जाएगा।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि टाटा ग्रुप देश के भीतर पहले आईफोन बनाने वाली कंपनी है। टाटा ग्रुप ने दक्षिण भारत में स्थित विस्ट्रॉन कॉर्पोरेशन का प्लांट खरीदने वाला है।