सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Paints के गैर-कार्यकारी निदेशक Ashwin Dani का 79 वर्ष की उम्र में निधन, 1968 में कंपनी से जुड़े थे दानी

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 28 Sep 2023 05:04 PM (IST)

एशियन पेंट्स के सह-संस्थापक और गैर-कार्यकारी निदेशक अश्विन दानी का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अश्विन दानी ...और पढ़ें

एशियन पेंट्स की स्थापना उनके पिता और तीन अन्य लोगों ने 1942 में की थी।
एशियन पेंट्स की स्थापना उनके पिता और तीन अन्य लोगों ने 1942 में की थी।

HighLights

  1. एशिया की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है एशियन पेंट्स।
  2. 2009 में बने थे गैर-कार्यकारी निदेशक।
  3. 3.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटे शेयर।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: एशियन पेंट्स के सह-संस्थापक और गैर-कार्यकारी निदेशक अश्विन दानी (Ashwin Dani) का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

अश्विन दानी 1968 में कंपनी में शामिल हुए थे, जो अब एशिया की सबसे बड़ी पेंट कंपनियों में से एक है। एशियन पेंट्स की स्थापना उनके पिता और तीन अन्य लोगों ने 1942 में की थी।

2009 में बने थे कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक

अश्विन दानी एशियन पेंट के गैर-कार्यकारी निदेशक 2009 में बने थे। एशियन पेंट्स बोर्ड ने 23 जून 2021 को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में दीपक सातवालेकर की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए कहा था कि अश्विन दानी गैर-कार्यकारी/प्रवर्तक निदेशक के रूप में कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें: EPF Account में कैसे बदलें अपना Mobile Number, जानिए क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

कितनी है नेट वर्थ?

फोर्ब्स के अनुसार, 2023 तक दानी की कुल संपत्ति 7.1 बिलियन डॉलर है। एशियन पेंट्स ने अश्विन दानी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर अपने परिचालन का विस्तार किया, जिसके बाद कंपनी दुनिया की अग्रणी पेंट कंपनियों में से एक बन गई।

जानिए अश्विन दानी को

  • अश्विन दानी का जन्म 26 सितंबर 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1966 में मुंबई विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री विज्ञान में स्नातक की डिग्री पूरी की और अमेरिका से एक्रोन विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली।
  • अश्विन दानी 1968 में एशियन पेंट्स में शामिल हुए थे। वह 1970 में कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए और 1998 से 2009 तक कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर रहे।
  • 2009 से, वह बोर्ड और कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक और उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड पर बने रहे। 2018 से 2021 के बीच की अवधि के लिए, उन्होंने बोर्ड और कंपनी के अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने 2021 में पद छोड़ दिया।
  • बिजनेस के अलावा, दानी एक समर्पित योगाभ्यासी थे और उनकी कला संग्रह में उनकी गहरी रुचि थी।
  • एशियन पेंट्स में शामिल होने से पहले, दानी ने डेट्रॉइट, अमेरिका में इनमोंट कॉर्प के साथ एक डेवलपमेंट केमिस्ट के रूप में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: Government Loan Schemes: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देती है कई तरह के लोन, कम ब्याज पर मिलते हैं पैसे

3.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटा शेयर

आज बाजार बंद होने तक एनएसई पर एशियन पेंट्स के शेयर में 3.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 121 रुपये यानी 3.69 प्रतिशत गिरकर 3,180 पर बंद हुआ।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।