सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसने बनाया भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल? तैयार होने में खर्च हुए ₹17840 करोड़

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 03:43 PM (IST)

    अटल सेतु (Atal Setu) जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) भी कहते हैं भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल (Longest Sea Bridge of india) ...और पढ़ें

    अटल सेतु भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है
    अटल सेतु भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है

    नई दिल्ली। अटल सेतु (Atal Setu), जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) या एमटीएचएल भी जाना जाता है, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर है, जिसमें से 16.5 किलोमीटर समुद्र पर और बाकी 5.5 किलोमीटर ज़मीन पर है। पिछले साल जनवरी में पीएम मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया था। अटल सेतु को बनाने में 17,840 करोड़ रु से अधिक की लागत आई थी। आइए जानते हैं कि इसे किसने बनाया था।

    ये भी पढ़ें - Hurun Global Rich List 2025 : कौन हैं भारत के सबसे युवा अरबपति, दौलत जानकर नहीं होगा यकीन ! उम्र सिर्फ इतनी

    किसने बनाया था अटल सेतु

    पुल के सेवरी (मुंबई) की तरफ वाले हिस्सा के निर्माण के अलावा जमीन से जुड़ा काम भारत की लार्सन एंड टर्बो (L&T) और जापान की कंपनी आईएचआई इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम्स (IHI Infrastructure Systems) को सौंपा गया था।

    अटल सेतु के नवी मुंबई की तरफ वाले हिस्से का निर्माण देवू इंजीनियरिंग (Daewoo Engineering) और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड (Tata Project Ltd) ने किया।

    क्यों अहम है अटल सेतु

    अटल सेतु ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को फास्ट किया है। इसने मुंबई से दक्षिण भारत, पुणे और गोवा तक पहुँचने में लगने वाले समय को भी कम किया है।

    वहीं इसने जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह और मुंबई बंदरगाह के बीच संपर्क को और भी बेहतर बनाया है। दूसरी सबसे अहम बात कि अटल सेतु मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण इकोनॉमिक ड्राइवर है। सफर के समय को कम करके और प्रमुख क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करके, यह पुल ट्रेड, कॉमर्स और ओवरऑल इकोनॉमिक गतिविधियों को फायदा पहुंचा रहा है।

    खबरें और भी

    इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना

    अटल सेतु को आधुनिक इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना माना जाता है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष सुविधाएँ मौजूद हैं। इस पुल को द्वि-दिशात्मक (दो दिशाओं के) ट्रैफिक फ्लो को संभालने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है।