सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Axis Bank Q1 results: उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे एक्सिस बैंक के तिमाही नतीजे, कल शेयरों में दिखेगी हलचल!

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 06:56 PM (IST)

    Axis Bank Q1 Results एक्सिस बैंक ने 17 जुलाई को जून 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में बैंक का प्रॉफिट 4 फीसदी ...और पढ़ें

    उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे एक्सिस बैंक के तिमाही नतीजे
    उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे एक्सिस बैंक के तिमाही नतीजे

     नई दिल्ली। एक्सिस बैंक ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 के तिमाही नतीजे (Axis Bank Q1 Results) जारी किए। जून तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 3.8 प्रतिशत गिरकर 5,806.14 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,034.64 करोड़ रुपये था। क्रमिक आधार पर, शुद्ध लाभ में 18 प्रतिशत की गिरावट आई।

    अप्रैल-जून तिमाही के लिए बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट साल-दर-साल 14 प्रतिशत बढ़कर 11,515 करोड़ रुपये हो गया। कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट साल-दर-साल 5 प्रतिशत बढ़कर 10,095 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में परिचालन लागत में साल-दर-साल 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में नेट इंटरेस्ट 0.8 प्रतिशत बढ़कर 13,560 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 13,448 करोड़ रुपये थी। क्रमिक आधार पर, शुद्ध ब्याज आय में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का Net Interest Margin 3.80 प्रतिशत रहा, जबकि एक तिमाही पहले यह 3.97 प्रतिशत। और एक साल पहले इसी तिमाही में यह 4.05 प्रतिशत था।

    उम्मीद से कितना कम रहे नतीजे

    एक्सिस बैंक का शुद्ध मुनाफा 5896 करोड़ रुपये रहा। इसका अनुमान 6350 करोड़ रुपये था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम का अनुमान 13726 रहने का अनुमान था। हालांकि, साल दर साल एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस जून के अंत तक बढ़कर 1.57% हो गया, जो एक तिमाही पहले 1.28% था। शुद्ध एनपीए भी मार्च तिमाही के 0.33% से बढ़कर 0.45% हो गया।

    खबरें और भी

    कुल में से 7,500 करोड़ रुपये खुदरा क्षेत्र से, 403 करोड़ रुपये वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से और 297 करोड़ रुपये थोक बैंकिंग से आए।

    लोन बिजनेस में वृद्धि

    बैंक ने अपने प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति जारी रखी। Small Business Banking, SME और मध्यम-कॉर्पोरेट (एमसी) लोन ₹2,472 अरब रहा। यह कुल लोन का 23 प्रतिशत है, जो पिछले चार वर्षों में 820 आधार अंकों की वृद्धि दर्शाता है। SME में वर्ष-दर-वर्ष 16 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कॉर्पोरेट लोन में वर्ष-दर-वर्ष 9 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)