सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या, मथुरा या काशी; किस जिले में सबसे ज्यादा निवेशक, NSE डेटा ने खोला राज

Published: Thu, 22 Jan 2026 05:38 PM (IST)

एनएससी डेटा के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अयोध्या, मथुरा और काशी (वाराणसी) में शेयर बाजार निवेशकों की संख्या में वृद्धि ...और पढ़ें

अयोध्या, मथुरा या काशी; किस जिले में सबसे ज्यादा निवेशक, NSE डेटा ने खोला राज

अयोध्या, मथुरा या काशी; किस जिले में सबसे ज्यादा निवेशक, NSE डेटा ने खोला राज

HighLights

  1. वाराणसी में 74,281 निवेशक, अयोध्या और मथुरा से सबसे आगे

  2. उत्तर प्रदेश में कुल निवेशक 14.47 करोड़, देश में दूसरा स्थान

  3. कोविड के बाद छोटे शहरों में निवेश बढ़ा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। लेकिन कोविड के बाद से भारत में निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ती ही रही। एक समय था जब भारत के दूरदराज इलाके के लोगों को NSE-BSE के बारे में पता नहीं था। लेकिन आज कहानी बदल गई है। छोटे शहरों के लोग भी निवेश करने में पीछे नहीं है।

उत्तर प्रदेश अधिकतर जिलों में शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग मौजूद है। आज हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश के तीन जिलों अयोध्या, मथुरा और काशी (वाराणसी), जो अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर हैं, उनके यहां कितने निवेशक हैं।

अयोध्या, मथुरा या काशी; किस जिले में सबसे ज्यादा निवेशक?

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। हर जिले में कुछ न कुछ निवेशक हैं। हमने हर जिले के निवेशकों की लिस्ट पर काम किया और हमे ये डेटा मिला कि यूपी के किस शहर मे कितने निवेशक है। आइए जानते हैं।

बात अगर अयोध्या की करें तो अयोध्या में जनवरी से नवंबर 2025 के बीच निवेशकों की संख्या  22,060   थी। वहीं, मथुरा में इस अवधि में 34,146  निवेशक थे। और शिव की नगरी काशी यानी वाराणसी में 74,281 निवेशक थे।

शहर Jan-25 Feb-25 Mar-25 Apr-25 May-25 Jun-25 Jul-25 Aug-25 Sep-25 Oct-25 Nov-25 CY25TD
वाराणसी 8,408 5,955 5,849 5,396 5,928 6,808 8,071 6,753 6,897 7,586 6,630 74,281
मथुरा 3,826 2,769 2,585 2,344 2,897 3,088 3,458 3,082 3,777 3,289 3,031 34,146
अयोध्या 2,562 1,882 1,782 1,563 1,711 1,961 2,390 1,980 2,078 2,304 1,847 22,060

दूसरे नंबर पर है UP

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपनी साल के आखिर की रिपोर्ट में बताया कि 30 दिसंबर, 2025 तक कुल यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12.5 करोड़ थी, जबकि कुल यूनिक अकाउंट 24.5 करोड़ थे। 2025 में, 30 दिसंबर, 2025 तक, नए निवेशकों का रजिस्ट्रेशन 1.6 करोड़ था। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के निवेशक बेस में पश्चिमी और उत्तरी राज्यों का दबदबा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की रिपोर्ट के अनुसार, 30 दिसंबर, 2025 तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19.75 करोड़ निवेशक थे। यह पिछले साल के 17.92 करोड़ निवेशकों से 10.2% ज्यादा था।

NSE की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का इन्वेस्टर बेस 2025 में 17.6% बढ़ा। 30 दिसंबर तक राज्य में इन्वेस्टर बेस 14.47 करोड़ था, जबकि पिछले साल यह 12.31 करोड़ था।

Source- NSE

यह भी पढ़ें- अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे अमीर कौन? राम, कृष्ण या फिर शिव, किसकी नगरी अधिक धनवान; जानें नंबर वन कौन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।