सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank Holiday In March: Holi और Good Friday के अलावा इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें मार्च में बैंक हॉलिडे लिस्ट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 09:41 AM (IST)

    Bank Holidays in March 2024 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। मार्च में गुड फ्राइडे और होली जैसे कई त्योहार ...और पढ़ें

    होली और गुड फ्राइडे के अलावा इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
    होली और गुड फ्राइडे के अलावा इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों में फरवरी का महीना खत्म हो जाएगा और मार्च (March 2024) शुरू हो जाएगा। वैसे को हर महीने रविवार के साथ दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसके अलावा कई त्योहार की वजह से भी बैंक बंद रहता है।

    अगर आप भी किसी काम की वजह से बैंक जाने का सोच रहें है तो ये आर्टिकल बहुत जरूरी है। दरअसल, मार्च में 14 दिन बैंक बंद (Bank Holiday March 2024) रहेंगे। ऐसे में आप अपने जरूरी काम इस महीने के बचे दिनों में निपटा सकते हैं। मार्च में होली (Holi) और गुड फ्राइडे (Good Friday) जैसे कई अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

    इस दिन बंद रहेंगे बैंक

    तारीख   कारण राज्य
    1 मार्च   चापचूर कुट मिजोरम
    3 मार्च   रविवार सभी जगह
    8 मार्च  महाशिवरात्रि सभी जगह
    9 मार्च   दूसरा शनिवार सभी जगह
    10 मार्च  रविवार सभी जगह
    17 मार्च  रविवार सभी जगह
    22 मार्च  बिहार दिवस बिहार
    23 मार्च   चौथा शनिवार सभी जगह
    24 मार्च  रविवार सभी जगह
    25 मार्च  होली/डोलयात्रा सभी जगह
    26 मार्च   याओसांग/होली बिहार, मणिपुर, ओडिशा
    27 मार्च  होली बिहार
    29 मार्च  गुड फ्राइडे सभी जगह
    31 मार्च  रविवार सभी जगह

    बैंक बंद होने के दिन भी मिलेगी ये बैंकिंग सर्विस

    बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) कई राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार के आधार पर होता है। ऐसे में हर शहर में बैंक हॉलिडे अलग होता है। हालांकि, बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहकों को कई ऑनलाइन सर्विस का लाभ मिलता है।

    बैंक हॉलिडे के दिन आप ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) किया जा सकता है। यह सर्विस 24x7 चालू रहती है। इसके अलावा एटीएम (ATM) जैसे कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

    यहां से चेक कर सकते हैं बैंक हॉलिडे लिस्ट

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) अपलोड कर दी है।  इस लिस्ट के अनुसार लगभग 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। आप आरबीआई के पोर्टल से बैंक हॉलिडे लिस्ट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) चेक कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    बता दें हर महीने रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है।